Jhansi Road Accident: सड़क किनारे योगा कर रहे 6 किशोरों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, 2 की मौत...4 घायल
Edited By Harman Kaur,Updated: 09 Jun, 2023 11:36 AM

Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे बैठकर योग कर रहे 6 किशोरों को एक तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया...
Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे बैठकर योग कर रहे 6 किशोरों को एक तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 2 किशोरों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर (NH-27) का है। जहां थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सड़क किनारे बैठकर 6 किशोर योगा कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर सर्विस लेन पर आकर बेकाबू हो गया और वहां बैठे योगा कर रहे किशोरों को रौंदते हुए आगे निकल गया। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और डंपर चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
ये भी पढ़ें...
- Sanjeev Jeeva हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, रास्ते से हटाने के लिए 20 लाख में हुई थी डील...शूटर का नेपाल से भी जुड़ रहा कनेक्शन
- Lok Sabha Elections: यूपी में कई सांसदों के टिकट काट सकती है BJP, तैयार हो रहा रिपोर्ट कार्ड
इस हादसे में मडोरा खुर्द निवासी अभि (12) और अभिषेक (11) की मौत हो गई जबकि अनुज (17), सुंदरम (17), आरव (11) और आर्यन (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
Related Story

बहराइच में भीषण हादसा, बाइक सवारों को रौंदते हुए पलटा तेज रफ्तार पिकअप, तीन की मौत

UP के हरदोई में तेज रफ्तार का कहर! कार और बाइक की भीषण टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो अन्य...

गोंडा में दर्दनकार सड़क हादसा: टेंपो और इनोवा कार के बीच टक्कर, 17 यात्री घायल

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह: ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

सड़क हादसों पर सख्ती: 500 से ज्यादा मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, जांच शुरू

UP में रफ्तार का कहर : हाईवे पर पुल से टकराई बेकाबू कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, दो बुरी तरह घायल

दोहरे हादसे से मचा कोहराम: कहीं मेले का झूला टूटा तो कहीं नहर में समाई श्रद्धालुओं की ट्रॉली, 4 की...

किराये के मकान पर गंदा खेल; 6 पुरुष और 2 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा,...

तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर, मंदिर दर्शन...

बरेली में भी दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकराई, दो लोगों की मौत