CM YOGI बोले- PM मोदी के प्रयास से भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है

Edited By Harman Kaur,Updated: 17 Jan, 2023 12:26 PM

cm yogi said pm modi s efforts have made india the fifth largest economy

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बीते सोमवार को कहा कि दुनिया में किसी देश की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था से होती है.....

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बीते सोमवार को कहा कि दुनिया में किसी देश की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था से होती है और आज भारत पूरी दुनिया में तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था (Economy) है। सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में जो प्रयास और निर्णय हुए हैं, उससे नए भारत की ताकत को पूरी दुनिया देख रही है। यह बदला परिद्दश्य ही है, जहां भारत के प्रति पूरे विश्व की धारणा बदली है।

PunjabKesari

'भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है'
भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है, यह सबको दिखाई दे रहा है। दुनिया में किसी देश की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था से होती है। आज भारत पूरी दुनिया में तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की ओर से आयोजित ‘बदलता परिद्दश्य और पत्रकारिता' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बदले परिद्दश्य में जो प्रयास हुए हैं, उसका परिणाम सामने है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत दुनिया के उन महत्वपूर्ण 20 देशों (जी-20) का नेतृत्व कर रहा है जो दुनिया की 85 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), 75 प्रतिशत व्यापार, 60 प्रतिशत आबादी और 90 प्रतिशत पेटेंट पर आधिपत्य रखते हैं। जी-20 का नेतृत्व देश के लिए एक अवसर है।

PunjabKesari

देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में आगे रहे- मुख्यमंत्री योगी
उत्तर प्रदेश में भी इससे जुड़े ग्यारह आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के कोविड प्रबंधन ने नागरिकों के अनुशासन व नेतृत्व के प्रति निष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की 140 करोड़ आबादी ने लॉकडाउन के पालन एवं अन्य अभियान से जुड़कर कार्य किया। कोरोना महामारी के दौरान देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों के मन में शंकाएं थीं। उत्तर प्रदेश ने न सिफर् अपने राज्य के प्रवासी कामगारों, बल्कि अन्य राज्यों से प्रदेश में आए लोगों के प्रति भी मानवीय संवेदना का भाव रखते हुए सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में आगे रहे। विगत साढ़े पांच-छह सालों से बदलते उत्तर प्रदेश को सभी देख रहे हैं।

ये भी पढ़े...Nepal plane crash: गाजीपुर के चार युवकों के परिजनों जिला प्रशासन ने भेजा काठमांडू, पहचान के बाद शव को सौंपेगा नेपाल

'राज्य में विकास की अकूत संभावनाएं हैं'
विकास के बदलते परिद्दश्य में उत्तर प्रदेश अपनी आभा बिखेर रहा है। राज्य में विकास की अकूत संभावनाएं हैं। हमारे पास सबसे उर्वरा भूमि और सबसे अच्छा जल संसाधन है। यदि हम सकारात्मक सोच से ईमानदारी पूर्वक प्रयास करेंगे तो उसके सकारात्मक परिणाम ही आएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस के कारण 40 वर्षों में 50,000 बच्चों की मृत्यु हुई। इलाज का एकमात्र केंद्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज था। विगत पांच वर्षों में बेहतर प्रबंधन, समन्वय एवं टीम वकर् से इंसेफेलाइटिस पर 95 फीसदी नियंत्रण पा लिया गया है। अगले कुछ सालों में इस पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया जाएगा।

PunjabKesari

विगत 5-6 सालों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां पूरी दुनिया के लिए कौतूहल हैं- CM Yogi
इंसेफेलाइटिस की वैक्सीन जापान में वर्ष 1905 में ही बन गई थी, लेकिन उसे भारत आने में 100 साल लग गए, जबकि नई बीमारी होने के बावजूद कोविड-19 के लिए दो सर्वश्रेष्ठ वैक्सीन मात्र नौ माह में तैयार कर ली गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत पांच-छह सालों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां पूरी दुनिया के लिए कौतूहल हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश को 2.61 करोड़ शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था। ढाई साल में सिफर् 43 लाख शौचालय बन पाए थे। वर्ष 2017 में प्रदेश की कमान संभालने के बाद नियोजित प्रयास से तय समय-सीमा से पहले ही सम्पूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। तीसरी दुनिया के देशों के सम्मेलन में जब देश के उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ शौचालय बनने की घोषणा की तो पूरी दुनिया अचंभित थी। उत्तर प्रदेश ने साढ़े पांच सालों में गरीबों के लिए 45 लाख आवास भी बना दिए हैं।

PunjabKesari
ये भी पढ़े....Convocation ceremony: आनंदीबेन पटेल बोलीं- अन्न का उत्पादन करने वाला किसान देश की रीढ़

'सरकार हो या मीडिया या फिर कोई अन्य संगठन, सकारात्मक पहल थमनी नहीं चाहिए'
योगी ने कहा कि समाज और प्रदेश को चलाने तथा आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सिफर् शासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ही नहीं होती है, बल्कि इसमें जनभागीदारी और मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सकारात्मक रिपोटिर्ंग से सरकार की बात करोड़ों लोगों तक पहुंचती है। प्रदेश में सकारात्मकता की कहानी भी इसी से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री जी ने ‘बदलता परिद्दश्य और पत्रकारिता' जैसे ज्वलंत और सम-सामयिक विषय पर सार्थक संगोष्ठी कराने तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले महानुभाव को सम्मानित करने के लिए मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार हो या मीडिया या फिर कोई अन्य संगठन, सकारात्मक पहल थमनी नहीं चाहिए। संगोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री जी ने उद्योग, व्यापार, समाजसेवा, शिक्षा, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मत्स्य मंत्री श्री संजय निषाद सहित मीडियाकर्मी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!