Edited By Mamta Yadav,Updated: 06 Oct, 2023 02:46 AM

देश भर मे 5 अक्टूबर को व्यापारी एकता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद रायबरेली का चौहान गुट व्यापार मंडल इस व्यापारी एकता दिवस को लावारिस आत्माओं की शांति के नाम कर दिया। हिन्दू मुस्लिम के लावारिस शवों को गोद लेकर विधि...
Raebareli News, (शिवकेश सोनी): देश भर मे 5 अक्टूबर को व्यापारी एकता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद रायबरेली का चौहान गुट व्यापार मंडल इस व्यापारी एकता दिवस को लावारिस आत्माओं की शांति के नाम कर दिया। हिन्दू मुस्लिम के लावारिस शवों को गोद लेकर विधि विधान से अंतिम संस्कार के इस संदेश को समाज व व्यापारियों में देते हुए समस्त जनपद व प्रदेश के व्यापारी बंधु पदाधिकारियों की एक रैली का आयोजन करते हुए चौहान गुट द्वारा अब एक सैकड़ा लावारिस शवों की अस्थियों को डलमऊ गंगा घाट में विधि विधान से विसर्जित किया गया। उन्होंने लावारिस मृत आत्माओं की शांति के लिए 113 ब्राह्मणों को भोज कराने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिला अधिकारी के निर्देशन पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसे चौहान गुट टीम व पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में रैली के साथ गंगा घाट डलमऊ पहुंच कर अस्थियों को नाव से गंगा मे प्रवाहित किया। बता दें कि व्यापार मंडल चौहान गुट व्यापारियों के उत्पीड़न की समस्याओं जहां प्रतिमाह डीएम द्वारा व्यापारी बंधु बैठक मे एजेंडा बनाकर उठाता है वहीं उनके निस्तारण के लिए प्रदर्शन के लिए तैयार रहता है। जनवरी माह से प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने रायबरेली मे एक नई मुहिम चलाई जिसमे लावारिस शवों को गोद लेकर उन्हें विधि विधान से बैकुंठ धाम में जलवाने का सिलसिला हुआ।
अब तक कुल 100 लावारिस शवों को व्यापार मंडल जलवा चुका है। 5 अक्टूबर को इस बार व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने लावारिस मृत आत्माओं के नाम पर रैली का आयोजित करते हुए उनके व उनकी टीम द्वारा जलवाये गये लावारिस शवों की दाह संस्कार की अस्थियों के विसर्जन को लेकर एक मुहिम के साथ जिला मुख्यालय बचत भवन निकट से अस्थियों की इस रैली को रवाना किया गया। इस रैली को डीएम के हरी झंडी दिखाने के बाद डलमऊ गंगा घाट के लिए रवाना किया। जहां पहुंचकर विधि विधान के साथ नाव से गंगा मे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बीच अस्थियो का विसर्जन किया गया। इस नेक कार्य मे प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ो व्यापारी बंधु व पदाधिकारी शामिल रहे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, संदीप पाठक, अमित मिश्रा, मो0 आरिफ, सरवरी बेगम, मो0 नजर, आशीष वर्मा, मनीष त्रिपाठी, कय्यूम अली, भोला शुक्ला, अनवर खां, गुलाम हजरत, चंदन सोनी, कंचन देवी, प्रतिभा चौधरी, निलेश, वसीम खान, पंकज सिंह, भोलाशंकर शर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, देशराज धुरिया, दिनेश मौर्य, अरविंद चौधरी, भगवान बक्स सिंह आदि।