एक पेड़ मां के नाम: एक दिन में 37.21 करोड़ पौधे रोप कर यूपी ने बनाया नया रिकार्ड

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Jul, 2025 08:17 AM

one tree for mother uttar pradesh created a new

लखनऊ: ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश में रिकार्ड 37.21 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पूरे प्रदेश के सभी मण्डल व जिलों, योगी सरकार...

लखनऊ: ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश में रिकार्ड 37.21 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पूरे प्रदेश के सभी मण्डल व जिलों, योगी सरकार के सभी विभागों एवं समाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण किया गया। इस क्रम में वन विभाग के बाद सर्वाधिक 13.12 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया।

इस जिले में लगाए सबसे ज्यादा पौधे 
वहीं पौधरोपण महाभियान- 2025 के तहत सोनभद्र जिले ने सबसे ज्यादा 1.58 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमश: दूसरे,तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही पौध रोपण अभियान में सबसे ज्यादा शीशम और सागौन के इमारती पेड़ों की 4-4 करोड़ से अधिक पौध लगाई गई। जबकि फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया। इस पौधरोपण महाभियान में सबसे ज्यादा 1,58,88,285 पौध रोपण कर सोनभद्र जिले ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया। इस क्रम ने 99,51,686 पौध रोपण के साथ झांसी दूसरे और 96,75,100 पौधरोपण के साथ लखीमपुर खीरी तीसरे स्थान पर रहा। जबकि 95,66,224 पौध रोपण के साथ जालौन चौथे और मीरजापुर पांचवें स्थान पर रहा।

PunjabKesari
इन विभागों ने भी किया पौधरोपण 
पौधरोपण महाभियान-2025 के तहत एक ओर तो पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 14,05,87,234 पौध रोपण किया। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने सबसे अधिक 13,12,99,341 पौधरोपण कर अन्य सभी विभागों की तुलना में आगे रहा। ग्राम्य विकास विभाग का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसी क्रम में कृषि विभाग लगभग 4,15,10,285 तथा उद्यान विभाग ने 1,55,60,100 पौधरोपण के साथ क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। तो वहीं प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने 1,16,21,635 पौधरोपण कर पांचवां स्थान हासिल किया।       

महाभियान में लगाए गए सर्वाधिक शीशम के पौधे
महाभियान में सर्वाधिक शीशम के पौधे लगाए गए। महा अभियान के तहत शीशम के 4,45,48,989 पौधे लगाए गये, जबकि 4,32,57,354 पौधरोपण के साथ सागौन दूसरे स्थान पर रहा। पौध रोपण में तीसरे स्थान पर रहे जामुन के 1,84,50,924 पौधे लगाये गये। क्रमश: अर्जुन 1,61,82,985 और अमरूद 1,53,33,140 पौधों के रोपण के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर रहे।    


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!