दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भेदा सपा का किला, पढ़ें अब तक की Top 10 News

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Jun, 2022 07:35 AM

dinesh lal yadav nirhua broke sp s fort read top 10 news till now

उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के दिनेश लाल यादव ''निरहुआ'' ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हरा कर जीता का परचम लहराया है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई...

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हरा कर जीता का परचम लहराया है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। वहीं आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। तीसरे स्थान पर बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने चुनावी मैदान में कूदे।
आजमगढ़ उपचुनाव: दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भेदा सपा का किला, धर्मेंद्र यादव को हराकर दर्ज की जीत

 CM योगी ने रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रत्याशियों को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की पर जीत जनता को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता ने 2024 का संदेश दिया है। पीएम मोदी जी पर भरोसा जताया है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, नामांकन में शामिल होंगे अखिलेश यादव!
लखनऊ: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ विपक्ष ने राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मु ने नामांकन कर दिया है। वहीं यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन करेंगे। बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे।

मायावती के इस फैसले का स्वागत के बाद कांग्रेस पर बरसे ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा
बलरामपुरः ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने राष्ट्रपति चुनाव में बीएसपी प्रमुख मायावती द्वारा  एनडीए प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने का स्वागत करते हुए सभी सहयोगी दलों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में जो भी दल सहयोग दे रहे हैं उन सभी दलों का भाजपा और उनकी तरफ से धन्यवाद है।  ऊर्जा मंत्री बलरामपुर में आपातकाल सेनानियों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेने आये थे। 

मंत्री संजय निषाद ने OP राजभर पर कसा तंज, बोले- सुबह जलेबी किसी की खाते हैं, शाम को खाना किसी...
हरदोई: योगी सरकार में मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अब मर्यादित भाषा का प्रयोग करें उन्हें उम्मीद है कि उनको सत्ता के साथ रहना चाहिए कब आएंगे यह उन पर है कि कब आएंगे। मंत्री संजय निषाद ने ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके जो सलाहकार हैं, वह उन्हें बहकाते हुए कहीं ले जाते हैं। संजय निषाद ने आगे कहा कि ओमप्रकाश सुबह चाय किसी की पीते हैं.. जलेबी किसी दूसरे का खाते हैं… खाना किसी और का खाते हैं… शाम को बतियाने चौथे के पास जाते हैं।

 प्रतापगढ़: इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिराने के मामले में सपा MLA समेत 6 पर मामला दर्ज

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले की कंधई थाना पुलिस ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवसत गांव में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिराने के आरोप में समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा समेत छह नामजद और 40 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने रविवार को यह जानकारी दी। 

टला बड़ा हादसा! CM योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से पक्षी टकराने बाद इमरजेंसी लैडिंग की गई है। दरअसल, पुलिस लाइन से उनके हेलिकॉप्टर ने सुलतानपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है।

BJP ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था कराए चुनाव: आजम खानरामपुर: रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार की पराजय के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक आजम खां ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके रामपुर की जनता की जीत को हार में बदल दिया। आजम ने रविवार को दावा किया कि कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था ईमानदारी से चुनाव कराए और अगर उनका उम्मीदवार हार जाए, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। 

आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव की पुलिस से तीखी नोकझोंक, EVM बदलने का लगाया आरोप
आजमगढ़: लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज सुबह आठ बजे से यहां मतगणना जारी है। सुबह से ही यहां मतगणना को लेकर  माहौल गर्म बना हुआ है। वहीं, यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई है। 

मुगलों के बाद सपा में पिता को धक्का देकर बेटे ने गद्दी हासिल कीः बृजेश पाठक
बरेली: पार्टी में परिवारवाद काे लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आज की समाजवादी पार्टी असली समाजवादी पार्टी नहीं है | असली पार्टी तो आचार्य नरेंद्र देव , राजनारायण जी की थी लेकिन  इन लोगों ने समाजवादी पार्टी को एक झटके के साथ एक परिवार के कब्जे में लाने का काम किया है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी होने का सन्देश दिया है | 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!