कलयुगी जीजा ने 16 साल की साली को उतारा मौत के घाट; थाने पहुंचकर बोला- 'मैंने उसे मार दिया, लाश घर में है'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Mar, 2026 02:15 PM

etawah news kaliyuga brother in law killed his 16 year old sister in law

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) की रात एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जहां एक 35 वर्षीय शख्स ने अपनी 16 वर्षीय साली की बेरहमी से हत्या कर दी। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह...

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) की रात एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जहां एक 35 वर्षीय शख्स ने अपनी 16 वर्षीय साली की बेरहमी से हत्या कर दी। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद खून से सनी ईंट लेकर थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

होली पर रची गई थी खूनी साजिश
यह मामला 4 मार्च यानी होली के दिन शुरू हुआ था। सैफई के नगला सुभान गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा सुनैना (बदला हुआ नाम) अचानक लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उनका रिश्ते का दामाद विजय कुशवाहा, जो दिल्ली में जल बोर्ड में मैकेनिक है, उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। विजय ने बाद में दिल्ली के एक मंदिर में शादी के फोटो परिजनों को भेजकर उन्हें चौंका दिया था।

बेटी के आखिरी शब्द- 'मम्मी हमें मारना मत...'
परिजनों के मुताबिक, सुनैना ने फोन पर अपनी मां से बात की थी और डरते हुए कहा था कि मम्मी हमें मारना मत, हम घर आ रहे हैं। माँ ने उसे भरोसा देकर वापस बुलाया था, लेकिन वह यह नहीं जानती थी कि विजय उसे घर नहीं, बल्कि मौत के करीब ले जा रहा है।

सनक की इंतहा: चाकू से वार और ईंट से कुचला सिर
शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे, इटावा के करनपुरा इलाके में विजय और सुनैना के बीच विवाद हुआ। गुस्से में पागल विजय ने पहले चाकू से सुनैना पर हमला किया और फिर ईंट से उसका सिर कुचलकर उसे मार डाला। हत्या के बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुँचा, जहां उसकी खामोशी और हाथों पर खून के निशान देखकर पुलिसवाले भी दंग रह गए।

दो शादियों का इतिहास और आरोपी का बैकग्राउंड
परिजनों ने बताया कि विजय ने 5 साल पहले सुनैना की मौसेरी बहन निशा को भी भगाकर शादी की थी। उनसे एक बेटा भी है, लेकिन अनबन के चलते निशा अलग रह रही थी। पत्नी को मनाने के बहाने ससुराल आने वाले विजय की नजर अपनी मासूम साली पर थी, जिसे उसने अपनी सनक का शिकार बना लिया।

पुलिस की कार्रवाई
इटावा कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी विजय हिरासत में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहले से दर्ज अपहरण के मुकदमे में अब हत्या की धाराएं जोड़ी जा रही हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस जघन्य अपराध में कोई और भी शामिल था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!