Big BREAKING: लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, मची- चीखपुकार

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Feb, 2026 05:47 PM

major accident double decker bus overturns on purvanchal expressway in lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज इलाके में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज इलाके में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

लुधियाना से दरभंगा जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। देर रात या तड़के हुए इस हादसे के पीछे प्राथमिक रूप से ड्राइवर को नींद आ जाना वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में चल रही बस अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक की लापरवाही से हादसे की आशंका 
प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बस चालक की लापरवाही के अलावा कोई अन्य तकनीकी कारण तो जिम्मेदार नहीं था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। घटना से यात्रियों और उनके परिजनों में शोक की लहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!