पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में हो सकते हैं शामिल, अटकलों पर लगेगा विराम

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Feb, 2026 01:07 PM

former cabinet minister naseemuddin siddiqui may join sp putting an end to spec

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन रहे नसीमुद्दीन जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन रहे नसीमुद्दीन जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ कई पूर्व विधायक भी सपा में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी समाजवादी पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं। इस दौरान वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

सपा में शामिल होने की चर्चाओं ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में आने से कई राजनीतिक दलों और नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां उनका खासा प्रभाव रहा है। सूत्र यह भी संकेत दे रहे हैं कि अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के भी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो सपा की सियासी ताकत और मजबूत हो सकती है।

गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज थीं। अब सपा में शामिल होने की खबरों से इन अटकलों पर विराम लगने की पूरी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक संबंधित नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:- नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, यूपी में सियासी हलचल तेज

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!