हवालात से भागे, पर किस्मत से नहीं: पेट दर्द का बहाना कर संतरी को पीटा, पुलिस ने 2 घंटे बाद बदमाशों को फिर दबोचा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Mar, 2026 11:43 AM

the crooks escaped from the lockup by pretending to have a stomach ache

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाने में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गैंगस्टर एक्ट के दो इनामी अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। हालांकि, बदमाशों की यह आजादी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और ....

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाने में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गैंगस्टर एक्ट के दो इनामी अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। हालांकि, बदमाशों की यह आजादी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर ही उन्हें फिर से सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पेट दर्द का ऑस्कर विनिंग नाटक और फरारी
घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है। हवालात में बंद शातिर अपराधी अतुल उर्फ इंद्र कपूर ने अचानक पेट में तेज दर्द होने का नाटक शुरू किया। उसकी चीखें और कराह सुनकर ड्यूटी पर तैनात संतरी का दिल पसीज गया। मानवीयता दिखाते हुए जैसे ही संतरी ने हवालात का दरवाजा खोला, दोनों बदमाशों ने अपना असली रंग दिखा दिया। अतुल और उसका साथी मोहम्मद रकीब संतरी पर टूट पड़े। संतरी ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की, जिसमें उसके कपड़े फट गए और उसे चोटें भी आईं, लेकिन शातिर अपराधी उसे धक्का देकर भाग निकले।

120 मिनट का हंट ऑपरेशन
फरारी की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान एसपी अभिषेक महाजन एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने तुरंत SOG और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को घेराबंदी के निर्देश दिए। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।फरारी के ठीक 2 घंटे बाद, दोनों बदमाशों को कस्बे के चौधरी लान के पीछे एक खेत में छिपा हुआ पाया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें दोबारा दबोच लिया।

कौन हैं ये शातिर अपराधी?
पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनके खिलाफ चोरी और लूट समेत कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दोनों को 7 मार्च की शाम को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

अब लगेगा डबल केस
एसपी ने बताया कि कस्टडी से भागने और पुलिसकर्मी पर हमला करने के जुर्म में इन पर BNS की धारा 121(2), 262 और 132 के तहत एक और नया मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों को दोबारा पकड़ने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!