आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव की पुलिस से तीखी नोकझोंक, EVM बदलने का लगाया आरोप

Edited By Imran,Updated: 26 Jun, 2022 11:15 AM

dharmendra had a heated argument with the police in azamgarh

लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज सुबह आठ बजे से यहां मतगणना जारी है। सुबह से ही यहां मतगणना को लेकर  माहौल गर्म बना हुआ है। वहीं, यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई है।

आजमगढ़: लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज सुबह आठ बजे से यहां मतगणना जारी है। सुबह से ही यहां मतगणना को लेकर  माहौल गर्म बना हुआ है। वहीं, यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें मतगणना स्थल से अंदर जाने पर रोक दिया। इस पर पुलिस अधिकारी और सपा प्रत्याशी के बीच काफी देर तक बहस होती रही। धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने के गंभीर आरोप भी लगाए। 

बताया जा रहा है कि सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव स्ट्रांग रूम के अंदर जा रहे थे, इस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एंट्री करने से रोक दिया पुलिसकर्मियों का कहना था कि स्ट्रांग रूम में जाने के लिए जिलाधिकारी से परमिशन लेनी पड़ेगी। इससे धर्मेंद्र यादव खफा हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम बदलने का खेल किया जा रहा है।हालांकि करीब 25 मिनट बाद प्रशासन ने धर्मेंद्र यादव को अंदर जाने दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!