'मम्मी घर चलो, सरप्राइज देना है'... बहन की लाश दिखाकर मां पर भी वार, मुरादाबाद के यूट्यूबर ने पार की हैवानियत की हदें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Mar, 2026 11:12 AM

moradabad news moradabad youtuber crossed all limits of brutality

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की बुद्धि विहार कॉलोनी में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को लहूलुहान कर दिया। गुरुग्राम से होली मनाने घर आए एक युवक ने अपनी ही जुड़वां बहन की बेरहमी से हत्या कर दी...

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की बुद्धि विहार कॉलोनी में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को लहूलुहान कर दिया। गुरुग्राम से होली मनाने घर आए एक युवक ने अपनी ही जुड़वां बहन की बेरहमी से हत्या कर दी और अपनी मां को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। वारदात की वजह जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं।

खून से सना सरप्राइज
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी हार्दिक ने जो तरीका अपनाया, वह रूह कंपा देने वाला था। उसने घर में अकेली अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा पर रसोई के बड़े चाकू से ताबड़तोड़ 40 से ज्यादा वार किए। बहन की जान लेने के बाद उसने शव को कंबल में लपेटकर बिस्तर पर रख दिया। इतना ही नहीं, वह खून से सने हाथ धोकर अपनी मां नीलिमा के ऑफिस पहुंचा, जो एक बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। वहां उसने मां से मुस्कुराकर कहा कि मम्मी घर चलो, आपको एक सरप्राइज देना है। बेखबर मां जैसे ही घर पहुंची, वहां बेटी की लाश देखकर उनकी चीख निकल गई। इसी दौरान हार्दिक ने उन पर भी चाकू से 6 हमले किए। पड़ोसियों की सजगता से मां की जान तो बच गई, लेकिन हिमशिखा ने दम तोड़ दिया।

ब्रेकअप और नफरत की आग
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी हार्दिक ने बीटेक किया था और पहले गूगल जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी करता था। साल भर पहले नौकरी छोड़कर वह यूट्यूबर बन गया था। पुणे की एक युवती से ब्रेकअप होने के बाद वह गहरे डिप्रेशन में था। उसे शक था कि उसकी मां और जुड़वां बहन ने ही उसका रिश्ता तुड़वाया है। इसी शक और नफरत ने उसे अपनी ही बहन का कातिल बना दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता की हदें पार
हिमशिखा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको झकझोर कर रख दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, सनकी भाई ने बहन के शरीर को चाकुओं से छलनी कर दिया था। हिमशिखा खुद भी एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी और आगे की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन उसके सगे भाई ने ही उसकी दुनिया उजाड़ दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!