यूपी–जापान साझेदारी को नई उड़ान, मेडिकल रिपोर्ट में हुई नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की पुष्टि,  पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Feb, 2026 08:36 PM

up japan partnership takes new flight medical report confirms

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक एवं स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को लेकर एक ऐतिहासिक पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के हालिया जापान दौरे के दौरान यामानाशी प्रांत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर सहमति बनी। नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोपों...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक एवं स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को लेकर एक ऐतिहासिक पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के हालिया जापान दौरे के दौरान यामानाशी प्रांत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर सहमति बनी। नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोपों में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दोनों पीड़ित बच्चों की मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई है। 

1- पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला कातिल गिरफ्तार; पुलिस ने सरेबाजार दबोचा
उत्तर प्रदेश में मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े किसान सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप धीमान को पुलिस ने गुरुवार को नाटकीय घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

2- 'जिन्हें रंग से परहेज, वे घर में रहें'- अनुज चौधरी की राह पर गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक
रमजान के दौरान होली के त्यौहार की तैयारियों के बीच गोंडा जिले में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने हिदायत दी है कि जिन्हें रंग से परहेज है वे होली के दिन अपने घर में ही रहें। 

3- बसपा विधायक के समर्थन में उतरे अखिलेश, कहा- ‘भाजपा का कोई होता है तो उसके यहां छापा नहीं पड़ता’
विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ और बलिया स्थित आवासों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। इसके बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। इस घटना को लेकर मायावती ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इस घटना को राजनीति से प्रेरित बताया। इसके बाद अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई को गलत करार दिया है। 

4- भीषण हादसा...जिंदा जले महिला कांस्टेबल और मासूम बेटा, डंपर से टक्कर के बाद लगी थी कार में आग
उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के गंज क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल और उनके ढाई वर्षीय पुत्र की कार में जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य परिजन मामूली रूप से घायल हो गए। 

5- होली और ईद पर रेलवे की सौगात: अहमदाबाद और मंगलुरु के बीच चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
Holi special trains: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में वेटिंग को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए होली और ईद को लेकर बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, जोधपुर व खातीपुर सहित अन्य जगहों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 

6- भूल गए गेस्ट हाउस की वो काली रात? मायावती का सपा पर बड़ा हमला- 'बहुजन समाज के असली दुश्मन हैं समाजवादी'
Lucknow News:  उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गेस्ट हाउस कांड की गूंज सुनाई दे रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते हुए उनके चाल, चरित्र और चेहरे को दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया है। 

7- हैवानियत: मां ने 3 साल की मासूम का कुल्हाड़ी से अलग किया सिर; पूजा स्थल के पास मिली खून से लथपथ लाश
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने ममता और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहित महिला ने अपनी ही 3 साल की सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी।

8- होली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स की हो गई बल्ले-बल्ले!
होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य कर्मचारियों का फरवरी महीने का वेतन और पेंशनर्स की पेंशन 28 फरवरी को ही दे दी जाएगी। 

9-मौसा के प्यार में पागल हुई युवती, बनना चाहती है सगी मासी की सौतन...शादी की जिद पर अड़ी; देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक युवती अपने ही सगे मौसा (खालू) के प्यार में इस कदर पड़ गई कि उसने दुनियादारी और लोक-लाज की सारी दीवारें तोड़ दीं। 

10- लाश काटने के लिए मंगाया ऑनलाइन चाकू, बहन से बोला- 'सब मैं देख लूंगा'; वेब सीरीज देख रची थी पिता के कत्ल की साजिश
राजधानी के आशियाना में पिता की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले अक्षत सिंह ने पुलिस पूछताछ में अपनी खौफनाक साजिश की परतें खोल दी हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि कैसे उसने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए कई हथकंडे अपनाए और अपनी छोटी बहन को डराकर चुप रखा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!