नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे मौलवी पर हमला, नाम पूछकर हॉकी स्टिक और बैट से किए ताबड़तोड़ वार, हालत देख कांपी परिवार की रूह....

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Mar, 2026 02:08 PM

attack on imam returning from mosque after offering prayers

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के सरवत इलाके में मस्जिद के एक मौलवी पर लोगों के एक समूह ने रविवार को कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल वहाब (28) पर उस समय हमला...

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के सरवत इलाके में मस्जिद के एक मौलवी पर लोगों के एक समूह ने रविवार को कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल वहाब (28) पर उस समय हमला किया गया, जब वह नमाज अदा करने मस्जिद जा रहे थे। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि पांच आरोपियों लवी, बसंत, हरीश, आदित्य और ऋषभ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मौलवी के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वहाब अपने घर से मस्जिद जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोका, आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उनका नाम पूछने के बाद उन पर लाठियों और बल्ले से हमला किया। 

पुलिस ने बताया कि घायल इमाम मुफ्ती अब्दुल वहाब को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बाद में एक उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद की जिला इकाई ने इस घटना की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के मीडिया प्रभारी मौलाना साबिर ने कहा कि यह हमला उकसावे वाला कृत्य था और उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

यह भी पढ़ें : इधर LPG के बढ़े दाम.... उधर खटाखट UP में चोरी हुए 524 गैस सिलेंडर! पूरा ट्रक हुआ खाली, 17 लाख से अधिक की खेप गायब, जानें पूरा मामला 

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम से संबद्ध एक ट्रक से 500 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना सीपरी बाजार के प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि रायगंज निवासी नीरज अग्रवाल का एक ट्रक करारी स्थित भारत पेट्रोलियम संयंत्र से संबद्ध है .... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!