Edited By Ramkesh,Updated: 11 Feb, 2026 06:28 PM

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली विहिप की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद से जुड़े बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बड़ौत में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह...
बागपत: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली विहिप की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद से जुड़े बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बड़ौत में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचीं साध्वी प्राची ने मंच से विवादित और तीखे बयान दिए, जिनकी चर्चा अब सियासी गलियारों में तेज हो गई है।
पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही नई बाबरी हट जाएगी
दरअसल, साध्वी प्राची ने कहा कि जैसे 500 साल पुराने बाबरी ढांचे को हटाया गया, वैसे ही “नई बाबरी” को भी समय आने पर हटा दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही वहां की तथाकथित नई बाबरी भी हट जाएगी। उनके इस बयान पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं और समर्थन जताया।
कश्मीरी पंडित हथियार उठा लेते तो घाटी कभी हिंदुओं से खाली नहीं होती
कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि यदि कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित हथियार उठा लेते तो घाटी कभी हिंदुओं से खाली नहीं होती। उन्होंने इस बयान के जरिए देश की सुरक्षा और हिंदुओं के पलायन के मुद्दे को उठाया।
ओवैसी ही नहीं, उनकी जालीदार टोपी भी “राधे-राधे” बोलेगी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि जिस दिन दिल्ली में बैठे “दो गुजराती” ठान लेंगे, उस दिन ओवैसी ही नहीं, उनकी जालीदार टोपी भी “राधे-राधे” बोलेगी। इस बयान को लेकर भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है।
साध्वी के बयान पर गरमाई सियासत
साध्वी प्राची ने आरएसएस पर प्रतिबंध की बात करने वालों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग आरएसएस पर प्रतिबंध की बात करते हैं, उनका न तो धर्म एक है और न ही बाप एक है। उन्होंने आरएसएस को राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताते हुए संघ के शताब्दी समारोह को ऐतिहासिक करार दिया। साध्वी प्राची के इन बयानों के बाद बागपत समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल गर्म हो गया है और बयानबाजी को लेकर नई बहस छिड़ गई है।