लुटेरी दुल्हन का खौफनाक खेल: बीड़ा के पैसों से सजाया था घर, पर चौथे दिन बेड के पास जो मिला... उड़ गए पति के होश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Mar, 2026 12:37 PM

the bride took wedding vows in a temple and fled with jewellery after 4 days

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से ठगी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी हंसी भी छूटेगी और दुख भी होगा। जहां एक युवक को घर बसाने का सपना दिखाना इतना भारी पड़ा कि वह ना केवल कुंवारा रह गया, बल्कि अपनी जिंदगी....

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से ठगी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी हंसी भी छूटेगी और दुख भी होगा। जहां एक युवक को घर बसाने का सपना दिखाना इतना भारी पड़ा कि वह ना केवल कुंवारा रह गया, बल्कि अपनी जिंदगी की जमा-पूंजी भी गंवा बैठा। शादी के महज 4 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन घर साफ कर गायब हो गई।

बीड़ा के पैसे और शादी का सपना
मामला रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम परासई का है। यहां रहने वाले उत्तम अहिरवार लंबे समय से शादी के लिए परेशान थे। इसी बीच उन्हें जमीन के बंटवारे (बीड़ा) के करीब 4-5 लाख रुपए मिले। पैसे हाथ में आते ही उत्तम ने सोचा कि अब घर बसा लेना चाहिए। तभी उनकी मुलाकात शिवपुरी (MP) के दो युवकों से हुई, जिन्होंने मदद के नाम पर ठगी का जाल बुना।

60 हजार में मैरिज डील
आरोपी युवकों ने उत्तम से वादा किया कि वे उसकी शादी करा देंगे, बस 60 हजार रुपए खर्च करने होंगे। उत्तम ने खुशियों की उम्मीद में पैसे दे दिए। इसके बाद झांसी के एक मंदिर में उत्तम की शादी एक अधेड़ उम्र की महिला से करा दी गई। उत्तम खुशी-खुशी अपनी पत्नी को लेकर घर आया, लेकिन उसे क्या पता था कि यह खुशियां सिर्फ चंद घंटों की मेहमान हैं।

4 दिन में जेवर लेकर फरार
शादी के शुरुआती दिन सब ठीक रहा, लेकिन चौथे दिन मौका पाकर दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गई। उत्तम ने जब उसे काफी खोजा और वह नहीं मिली, तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ बड़ा खेल हो गया है। उत्तम का कहना है कि दलालों के 60 हजार और शादी के अन्य खर्चों को मिलाकर उसका कुल 1.20 लाख रुपए का चूना लग चुका है।

पुलिस की जांच में नया मोड़
पीड़ित उत्तम ने अब पुलिस की शरण ली है। हालांकि, रक्सा थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने एक चौंकाने वाली बात कही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि उत्तम खुद ही महिला को कहीं छोड़कर आया था। फिलहाल पुलिस दोनों दलालों और महिला की तलाश कर रही है ताकि लुटेरी दुल्हन या फर्जी शादी का सच सामने आ सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!