प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Feb, 2026 08:40 PM

prime minister modi flagged off the meerut metro and namo bharat train read 10

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्‍य मंत्री एवं भाजपा...

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्‍य मंत्री एवं भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में मेरठ मेट्रो एवं नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

2- दुल्हन घर में, पति डांसर के साथ होटल में! अलीगढ़ के हसीना कांड का वो वीडियो, जिसने उड़ा दी सबकी नींद
Aligarh News: अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के सराय इंतजाम अली इलाके में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। घर में 2-2 शादियों की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि नाचने आई एक युवती पूरे परिवार की नींद उड़ा देगी।

3- जनता की पीड़ा बढ़ेगी तो पीडीए होगा और मजबूत’-अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
लखनऊ: अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा, “हमें विकास नहीं मिल रहा है। जो पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं, वे भ्रष्टाचार की पाइपलाइन हैं।

4- 'प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लगा दी आग...', प्रेमी ने प्रेमिका को दी रूहकंपा देने वाली सजा, ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही छात्रा
यूपी डेस्क: हरियाणा के गुरुग्राम से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। त्रिपुरा से सपने लेकर पढ़ाई करने आई बीएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा को उसके ही ऑनलाइन दोस्त ने कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं दीं।

5- यूपी के इस शहर में होने जा रहा ये बड़ा काम, 6 महीने में ही हो जाएगा पूरा
वाराणसी: वाराणसी नगर निगम छह माह के भीतर बनारस शहर को गार्बेज फ्री सिटी (कूड़ा मुक्त शहर-जीएफसी) बनाने के लिए तेजी से कार्यरत है। इस क्रम में जल्द से जल्द कूड़ा डंपिंग सेंटरों को पोर्टेबल कंप्रेसर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में हरतीरथ (विशेश्वरगंज) और औरंगाबाद स्थित कूड़ा घरों को दो माह के भीतर बंद करने का लक्ष्य रखा गया है। 

6- Weather Alert: फिर बदलेगा यूपी का मौसम; भारी बारिश, घना कोहरा और भीषण गर्मी...इन जिलों में IMD का अलर्ट जारी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम तेजी से बदल रहा है। अब धीरे-धीरे सर्दी जा रही है और गर्मी आ रही है। सुबह के समय प्रदेश में घना कोहरा छाया रहता है और लोगों को ठंड का एहसास होता है, लेकिन धूप निकलते ही तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक ताजा अनुमान जारी किया और आने वाले दिनों में मौसम कुछ ऐसा रहने वाला है...

7- सावधान! चॉकलेट का लालच कहीं जानलेवा ना बन जाए, बांदा के इस हैवान जोड़े को फांसी; कहानी सुनकर कांप उठेगी रूह
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया था। सीबीआई (CBI) की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व जूनियर इंजीनियर रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को मौत की सजा सुनाई है। इन दोनों ने मिलकर 33 मासूम बच्चों की जिंदगी को नर्क बना दिया था और उनके शोषण का वीडियो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे।

8- मुस्लिम बुजुर्ग की दाढ़ी खींची, टोपी उतरवाई...दी भद्दी गालियां, लात और थप्पड़ भी मारे; मारपीट का वीडियो वायरल
UP Viral News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन का बताया जा रहा है। आरोप है कि स्कूटी हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें तीन मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की गई।

9- बरेली कोर्ट का बड़ा फैसला: भूख के बहाने खुलवाया मां का दरवाजा और लूट ली अस्मत, जज ने सुनाई ऐसी सजा कि कांप उठेगी रूह
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से कानून और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अपनी ही मां की अस्मत लूटने वाले एक कलयुगी बेटे को अदालत ने मौत की अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए यह कड़ा फैसला सुनाया।

10-कासगंज में बुराड़ी कांड जैसी दहशत! 3 दिन तक बंद घर में बिछी रहीं 5 लाशें, जब दरवाजा टूटा तो कांप उठी पुलिस
Kasganj News: उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के अमांपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बंद घर के भीतर एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पिछले तीन दिनों से घर में कोई हलचल ना होने के कारण पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का खुलासा किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!