बांदा में सगा भाई बना जल्लाद: खाने की मेज पर कुल्हाड़ी-तलवार से किया खूनी तांडव, छोटे भाई और उसकी पत्नी को किया लहूलुहान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Mar, 2026 09:04 AM

banda news brother attacked his younger brother and his wife with a sword

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली और एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां मामूली कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक सगे बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के हंसते-खेलते परिवार को खत्म करने की कोशिश....

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली और एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां मामूली कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक सगे बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के हंसते-खेलते परिवार को खत्म करने की कोशिश की। आरोपी ने तब हमला किया जब पीड़ित परिवार बेखौफ होकर खाना खा रहा था।

खाने की मेज पर मौत का तांडव
घटना बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दो सगे भाइयों के बीच पिछले कुछ समय से किसी घरेलू बात को लेकर तनातनी चल रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई के सिर पर खून सवार हो गया। जब छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहा था, तभी आरोपी तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुँचा और ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

दर्जनों टांके और शरीर पर गहरे घाव
यह हमला इतना भयानक था कि पीड़ित के सीने, सिर और हाथों पर गहरे जख्म हो गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल भाई को कई दर्जन टांके आए हैं। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर (बड़े अस्पताल) रेफर कर दिया गया है। हमले में बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी भी बुरी तरह घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। एसपी पलाश बंसल (SP Palash Bansal) के मीडिया सेल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी भाई के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

मामले की वजह- घरेलू कलह
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला आपसी और घरेलू कहासुनी से जुड़ा है। मामूली विवाद में बड़े भाई ने आपा खो दिया और सगे खून का प्यासा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!