दुल्हे के साथ धोखा... रिश्ते में दिखाई 20 साल की लड़की, फिर उसकी विधवा मां से करा दी शादी

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Apr, 2025 03:42 PM

cheated the groom  showed a 20 year old girl in the relationship

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएगे। दरअसल, यहां पर शादी के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी हुई है। यहां पर युवक को शादी के रिश्ते में 20 साल की लड़की पसंद...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएगे। दरअसल, यहां पर शादी के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी हुई है। यहां पर युवक को शादी के रिश्ते में 20 साल की लड़की पसंद कराई, लेकिन उसका निकाह उसकी 45 साल की मां से करा दिया। इस धोखे के बाद युवक अपना सिर पीट रहा है। 

अपनों ने ही दिया धोखा 
यह मामला मेरठ के ब्रहमपुरी थाना इलाके के मुमताज नगर का है। यहां पर रहने वाला एक युवक अजीम मजदूरी करता है। उसका आरोप है कि भाई नदीम और भाभी शायदा ने निकाह के बारे में रिश्ते की बात की। भाभी ने अपनी भतीजी मंतशा से निकाह कराने का प्रस्ताव रखा। अजीम ने देखने के बाद लड़की को पसंद भी कर लिया और निकाह के लिए हां कर दी। लेकिन निकाह के समय उससे धोखा कर दिया और लड़की की मां से निकाह करा दिया। 

विरोध करने पर दी धमकी 
पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी भाई और भाभी ने ही उसे धोखा दिया है। निकाह के दिन लड़की की जगह उसकी मां को दुल्हन बनाकर दुल्ले के साथ बैठा दिया। फिर 31 मार्च को फाजलपुर में उसका निकाह करा दिया गया। इतना ही नहीं उससे निकाहनामा पर दस्तखत भी करा लिए गए। युवक का कहना है कि जब मौलाना ने निकाह पढ़ना शुरू किया तब उसे पता चला कि उसकी शादी उससे 25 साल बढ़ी महिला से कराई जा रही है। इसका विरोध करने पर उसे रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी मिली। उसने न्याय की गुहार लगाई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!