'25 साल की लड़कियां 4-5 जगह मुंह मार चुकी होती हैं', अपने ही बयान पर बुरे फंसे अनिरुद्धाचार्य, अब लगाने होंगे कोर्ट के चक्कर!

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Dec, 2025 02:54 PM

aniruddhacharya s troubles increased

उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन के कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज का विवादित बयान फिर सुर्खियों में है। महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद उनके खिलाफ...

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन के कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज का विवादित बयान फिर सुर्खियों में है। महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद उनके खिलाफ दायर याचिका को सीजेएम उत्सव राज गौरव की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और मामला आधिकारिक रूप से परिवाद बन गया। अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो सकती है और उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है।

विवादित टिप्पणी का आरोप
कोर्ट में दायर याचिका में आरोप है कि कथा प्रवचन के दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने महिलाओं और पुरुषों के सामने आपत्तिजनक टिप्पणी की। वायरल वीडियो में कथावाचक ने कहा था कि शादी योग्य 25 साल तक की अविवाहित महिलाएं 4-5 जगह ‘मुंह मार चुकी’ होती हैं, और तब ही शादी करने के बारे में सोचती हैं। याचिका में कहा गया कि यह टिप्पणी 25 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। इस बयान के बाद मथुरा और वाराणसी में महिलाओं का आक्रोश भड़का।

14 साल में विवाह वाला विवादित बयान
अनिरुद्धाचार्य महाराज पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर बयान दिया था कि ऐसी स्थिति में कन्याओं का विवाह 14 वर्ष की उम्र में कर देना चाहिए। इस बयान को लेकर मथुरा कोर्ट में दो युवा महिला वकीलों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। वकीलों का कहना था कि यह बयान बाल विवाह को बढ़ावा देता है और भारतीय कानून और सरकारी नीतियों के खिलाफ है।

मीरा राठौर ने दर्ज कराया परिवाद
अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने अनिरुद्धाचार्य के 25 साल की उम्र में महिलाओं के बारे में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद परिवाद को आधिकारिक रूप से दर्ज कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई 1 जनवरी 2026 को होगी, जिसमें मीरा राठौर के बयान दर्ज किए जाएंगे और केस आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : मैरिड कपल का Intimate Video Viral! कार में रोमांस....Couple कर रहा था Kiss, Expressway के CCTV से हजारों जोड़ो के प्राइवेट वीडियो हुए Leak ? 

Sultanpur News : सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) में तैनात रहे असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष पर हाल ही में एक नवविवाहित कपल के प्राइवेट पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने CCTV फुटेज के जरिए कपल का वीडियो रिकॉर्ड किया और 32 हजार रुपये की वसूली की .... पढ़ें पूरी खबर....   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!