शादी से पहले दुल्हन रहस्यमय रूप से लापता! बारात में अफरातफरी, औरैया में रिश्तेदार की बेटी से कराई गई शादी—जानिए पूरा चौंकाने वाला घटनाक्रम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Dec, 2025 01:03 PM

auraiya news bride missing before wedding married to relative s daughter

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीते गुरुवार को एक युवती की शादी थी। बारात आने से पहले दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई थी, लेकिन वहां से वह लापता हो गई। काफी देर तक घर वापस ना आने पर परिजनों ने उसकी...

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीते गुरुवार को एक युवती की शादी थी। बारात आने से पहले दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई थी, लेकिन वहां से वह लापता हो गई। काफी देर तक घर वापस ना आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर लड़की को ले जाने का आरोप लगाते हुए फफूंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

बारात में अफरातफरी
दुल्हन की गैरमौजूदगी पर बारात में पहुंचे लोग और वधू पक्ष के सदस्य चकित रह गए। इस स्थिति में लड़की वालों ने हिम्मत जुटाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दूल्हे पक्ष को दी। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई, क्योंकि शादी न होने पर वर और वधू दोनों की बदनामी का खतरा था।

रिश्तेदार की बेटी से कराई शादी
इस बीच लड़की पक्ष ने दूल्हे पक्ष के सामने प्रस्ताव रखा कि शादी किसी रिश्तेदार की लड़की से कर दी जाए। इस प्रस्ताव पर लड़के वालों ने रिश्तेदार की बेटी के परिजनों से संपर्क किया। आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए।

बारात और घटना का क्रम
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात करीब आठ बजे बारात आने वाली थी। मैरिज होम में बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। दुल्हन अपने सहेलियों के साथ कार से ब्यूटी पार्लर गई थी और वहां से उसने सहेलियों को घर जाने को कहा। इसके बाद वह लापता हो गई। जब बारात दरवाजे पर पहुंची, तो लोगों की भीड़ और स्वागत न देखकर दूल्हे और उसके साथ आए लोगों के चेहरे के भाव बदल गए। कुछ बारातियों ने देखा कि दुल्हन किसी अन्य लड़के के साथ चली गई है। इसके बाद लड़की पक्ष और रिश्तेदारों ने पूरी स्थिति दूल्हे पक्ष को बताई और फिर तय हुआ कि रिश्तेदार की बेटी से शादी कराई जाए। इस तरह शादी संपन्न हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!