भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Mar, 2022 12:35 PM

bjp leader shot dead angry family members refuse funeral

जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने देर रात भाजपा नेता गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी  पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नेता को जिला अस्पताल...

महराजगंज: जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने देर रात भाजपा नेता गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी  पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नेता को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं और परिजनों शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला चिउरहां स्थित शराब की दुकान के पास बिरयानी सेंटर का बताया जा रहा है। जहां पर भाजपा नेता आरोपियों ने फोन कर बुलया।  फिर उन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक गौरव नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के भांजे थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया।  पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस मामले में दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को सलाखों के पीछे भेज कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!