Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jul, 2025 10:37 AM

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 देवरों ने बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ कई बार गलत काम किया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसके वीडियो बना लिए। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज...
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 देवरों ने बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ कई बार गलत काम किया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसके वीडियो बना लिए। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी है। इस मामले में पीड़िता के ससुराल वालों सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
देवरों ने किया महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी के बाद वह अपने गांव के बाहर अपने सास-ससुर के घर में रहती थी। उसका पति बीएसएफ में है, इसलिए वह अक्सर ड्यूटी पर रहता है। जब भी उसकी सास उसके घर जाती थी, तो उसके 2 देवर उसके घर में घुस जाते थे और उसके साथ गलत काम करते थे। देवरों ने इस सब का वीडियो भी बना लिया था।
पति को दिखाए वीडियो, ससुराल वालों ने की मारपीट और हत्या की कोशिश
बताया जा रहा है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कर देवर उसे ब्लैकमेल करते थे। जब उसका पति छुट्टी पर घर आता था, तो देवर उसे वीडियो दिखाते थे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसके और उसके पति के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या करने की भी कोशिश की।
पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, एक देवर गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर उसके सास-ससुर सहित 7 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें दुष्कर्म और मारपीट के आरोप हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों में से एक देवर हरिओम को पकड़ लिया गया है, और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।