Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Jul, 2025 03:20 PM

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर हमलावरों ने घर में घुसकर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों को देखकर उसकी पत्नी...
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर हमलावरों ने घर में घुसकर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों को देखकर उसकी पत्नी चिल्लाई तो हैवानों ने उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से वो लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। परिजनों ने घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
घर में घुसकर की फायरिंग
बता दें कि घटना सेमरी क्षेत्र के महरानीगंज की सोमवार रात 2 बजे की है। यहां गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी अपने परिवार के साथ रहता था। सुखदेव सिंह, पत्नी सरोजिनी और बच्चे अयांश, आयुष और बेटी रागिनी के साथ घर की ऊपरी मंजिल में सो रहे थे। सुखदेव और सरोजिनी बरामदे में सोये थे। बच्चे कमरे में लेटे थे। रात को बगल के मकान से दूसरी मंजिल पर चढ़कर बदमाश इनके घर आए और वारदात को अंजाम दे दिया। हमलावरों ने सुखदेव को पकड़ लिया। उन्हें पीटा और चाकू से वार किया। चीख पर पत्नी की नींद खुल गई। वह बचाने के लिए दौड़ी। इस पर बदमाशों ने उसे भी चाकू मारा। इसके बाद उस पर फायरिंग कर दी।
दो सीने में लगी, एक गले में धंसी गोली
बदमाशों ने व्यापारी पर एक साथ तीन गोलियां बरसाई। एक गोली सुखदेव के सीने में लगी, दूसरी गले में धंस गई। तीसरी गोली सीने और फेफड़ों के पास लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बदमाशों को देखकर पत्नी भी चिल्लाने लगी। आरोपियों ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद बच्चों पर भी अटैक करने लगे। लेकिन पड़ोसियों के आ जाने से भाग गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या करने के इरादे से ही वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, इस वारदात की वजह तलाशी जा रही है।