Sawan 2023: इस बार बनेगा अद्भुत संयोग, 2 महीने तक चलेगा सावन...जाने कब होगा पहला सोमवार

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Jul, 2023 04:13 PM

sawan 2023 this time there will

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित किया जाता है और भगवान शिव की उपासना के लिए सावन मास को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने शिव भक्त अगर श्रद्धा-भाव से भगवान शिव की पूजा करें तो उनकी सभी...

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित किया जाता है और भगवान शिव की उपासना के लिए सावन मास को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने शिव भक्त अगर श्रद्धा-भाव से भगवान शिव की पूजा करें तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हर साल सावन महीने की शुरुआत आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से होती है। लेकिन इस बार एक अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। इस बार सावन एक महीना 30 दिन की बजाय 59 दिन यानी 2 महीने का होगा और 8 सावन सोमवार होंगे। ऐसा संयोग कई वर्षों बाद बन रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि, वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है, जिसमें चंद्र मास 354 दिनों का होता है। वहीं सौर मास 365 दिन का। दोनों में 11 दिन का अंतर आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। ऐसे में इस बार सावन दो महीने का होने वाला है। धर्म शास्त्रों के अनुसार अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं।

PunjabKesari

4 जुलाई से शुरू होगा सावन माह
इस बार सावन का महीना 4 जुलाई यानी मंगलवर से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस कारण इस साल सावन सोमवार भी 4 की बजाय 8 होंगे। वहीं, इस बीच 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिरमास रहेगा। इसे मलमास व पुरुषोत्तम माह भी कहा जाता है। सावन का महीना भगवान शिव जी को समर्पित है। ऐसे में इस बार सावन और अधिकमास साथ में पड़ने से भगवान शिव शंकर के साथ विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी।

PunjabKesari

जाने सावन महीने में पूजा की विधि
माना जाता है कि जो भी शिव भक्त सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करते है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस लिए पूजा विधि विधान के साथ ही करनी चाहिए। सावन व्रत और शिव पूजा की विधि सूर्योदय से पहले जागें और स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल को स्वच्छ कर वेदी स्थापित करें। शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर महादेव के व्रत का संकल्प लें। सोमवार की पूजा हरे, लाल, सफेद, केसरिया, पीला या आसमानी रंग का वस्त्र पहनकर करनी चाहिए।

PunjabKesari

जाने कुल सावन सोमवार की तिथियां
-पहला सोमवार-10 जुलाई
-दूसरा सोमवार- 17 जुलाई
-तीसरा सोमवार- 24 जुलाई
-चौथा सोमवार- 31 जुलाई
-पांचवा सोमवार- 07 अगस्त
-छठा सोमवार- 14 अगस्त
-सातवां सोमवार- 21 अगस्त
-आठवां सोमवार- 28 अगस्त

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!