प्रयागराज के बाज़ारों में रक्षाबंधन की धूम, राजनीतिक राखियों से महिलाओं ने बनाई दूरी...पिछली बार से 30 फिसदी महंगी हुई राखी

Edited By Imran,Updated: 08 Aug, 2025 01:28 PM

rakshabandhan is celebrated in the markets of prayagraj

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन 9 अगस्त को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन में बेहद कम समय का वक्त रह गया है। ऐसे में प्रयागराज के  बाजारों में राखी का बाजार सज गया है। शहर के कई अलग-अलग क्षेत्रों में राखी की दुकानें सज गई हैं।...

प्रयागराज ( सैय्यद आकिब रजा ):  भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन 9 अगस्त को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन में बेहद कम समय का वक्त रह गया है। ऐसे में प्रयागराज के  बाजारों में राखी का बाजार सज गया है। शहर के कई अलग-अलग क्षेत्रों में राखी की दुकानें सज गई हैं। राखी खरीदने के लिए युवतियों व महिलाओं की भीड़ भी दुकानों में जुट गई है इस बार की राखियां पिछले साल के मुकाबले थोड़ी महंगी बिक रही है, लेकिन लोगों में उत्साह कम नहीं है।
PunjabKesari
इस बार महंगी हुई राखी
पिछली बार जिन राखियों का दाम ₹40 था वह आज 60 RS  में बिक रही हैं। इस बार की राखियों में हर वर्ग के लोगों का खास ख्याल रखा गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा बच्चों के लिए घड़ी वाली राखी के साथ कार्टून कैरेक्टर्स के नाम से कई राखियां बिक रही हैं। जैसे डोरेमोन , छोटा भीम , शिनचैन आदि। साथ ही  इस बार राजनीतिक राखियां भी बाजारों में बिक रही है लेकिन दुकानदार आरिफ शेख के मुताबिक राजनीतिक राखियां को कोई पसंद नहीं कर रहा है।
PunjabKesari
महिलाओं का कहना है कि डिजिटलाइजेशन के युग में भी पुरानी परंपरा से राखी को मनाएंगे और डाक और कोरियर से अपने भाइयों को राखी भेजेंगे क्योंकि राखी एक ऐसा त्यौहार है जिसको हम वॉट्स ऐप और फेसबुक के जरिए नहीं मना सकते हैं ।
PunjabKesari
राखी के बाजार में रौनक

प्रयागराज से सिविल लाइन क्षेत्र में राखी के बाजार में रौनक दिखाई दे रही है एक तरफ जहां संगम नगरी प्रयागराज में आपसी सौहार्द की  तस्वीर देखने को मिली, जहां हिंदू मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी राखी का निर्माण किया। तो वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के बाजारों में भी अनेकों तरह की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही है आपको बता दे राखी का पर्व पूरे देश में 9 अगस्त को मनाया जाएगा भाई बहन के इस अटूट बंधन को लेकर यह पर्व मनाया जाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!