प्रेमी के हाथों पति को सरेआम पिटवाया, सरिए से फोड़ दी आंख, पत्नी का ऐसा खौफनाक कांड कि कांप जाएगी रूह

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Jul, 2025 04:37 PM

husband beaten up in public by his lover

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी के प्रेमी ने पति की सरेआम पिटाई कर दी। उसकी आंख को सरिए से फोड़ दिया। पीड़ित को घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया .....

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी के प्रेमी ने पति की सरेआम पिटाई कर दी। उसकी आंख को सरिए से फोड़ दिया। पीड़ित को घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। फिर उसे भर्ती करवा दिया गया। जहां से अब उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  

पूरा मामला चुल्हावली नगला सिंघी क्षेत्र का है। यहां के निवासी विजय चूड़ी की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। सोमवार को वह फैक्ट्री में मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान नगला सदा के पास उनके ही गांव के दो युवकों ने उनपर हमला कर दिया। सूरज और उपेश ने उन्हें लाठी और सरिए से बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान विजय की एक आंख में सरिए से चोट लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विजय की पत्नी के साथ सूरज के अवैध संबंध थे। इसी के चलते हमले को अंजाम दिया गया था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रवि शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!