2 days ago
3 days ago
6 days ago
7 days ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
UP STF के हाथ लगी बड़ी सफलताः मथुरा से 4 करोड़ का गांजा किया बरामद, 9 तस्कर गिरफ्तार
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Sep, 2022 01:20 PM
मथुराः उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने मथुरा जिले से करीब 4 करोड़ का गांजा बरामद किया है। यूपी एसटीएफ ने मथुरा पुलिस के सहयोग से यह सफलता हासिल की है....
मथुराः उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने मथुरा जिले से करीब 4 करोड़ का गांजा बरामद किया है। यूपी एसटीएफ ने मथुरा पुलिस के सहयोग से यह सफलता हासिल की है। जिसमें उन्होंने करीब 15 कुंतल से अधिक गांजा के साथ नौ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के सरगना की पत्नी और साली पहले से ही ड्रग्स तस्करी के मामले में जेल में बंद हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मथुरा के मुगर्रा थाना क्षेत्र में नशा तस्करों का गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पहुंची यूपी एसटीएफ की टीम ने एक जाल बिछाकर पूरे गिरोह को पकड़ लिया। इस मामले में चार करोड़ का गांजा और नौ आरोपियों के गिरोह को पकड़ा गया है। न तस्करों से 15 कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। UP STF के हाथ लगी बड़ी सफलता यूपी एसटीएफ ने आरोपियों से पूछताछ की तो इस दौरान आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से गांजा की हर एक खेप पहुंचाने पर एक लाख रुपये मिलते थे। साथ ही उन्होंने बताया कि गांजा को भूषा और सब्जी में छिपा कर लाते थे। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि उनके दौ साथी पहले से ही बिहार की जेल बंद हैं। जबकि नशा तस्करों के इस गिरोह के सरगना मोहम्मद आलम की पत्नी और साली हैं। मथुरा पुलिस के सहयोग से ही यूपी एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है। ड्रग्स माफिया के नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया जाए - सीएम योगी बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं, कि ड्रग्स माफिया के नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया जाए।इसी के चलते अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वही इस मामले में जानकारी देते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बताया कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और अंतरराज्यीय सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में ड्रग्स तस्करी, अवैध शराब और हुक्का बार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए 24 से 31 अगस्त तक एक विशेष अभियान चलाया गया था। जिसको अब 8 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा बस में आग : यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 यात्रियों की मौत के बाद 2 लोग गिरफ्तार
वाराणसी के गेस्ट हाउस में स्पेशल सर्विस: 4 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार, देह व्यापार का भंडाफोड़
UP में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 35 IPS का फेरबदल, चारू निगम को गाजियाबाद की कमान... देखें पूरी...
UP विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, स्नातक की 5 और शिक्षक वर्ग की 6 सीटों पर होगी वोटिंग
कोर्ट में महिला को बेरहमी से पीटने और घसीटने का Video वायरल, पति और देवर गिरफ्तार
UP मिशन-2027: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन सहारनपुर में परखेंगे पश्चिमी यूपी का सियासी माहौल,...
मथुरा में सड़क भीषण सड़क हादसा: दो युवक की मौत, चार अन्य घायल
यमुना एक्सप्रेस-वे पर धू-धू कर जली बस: AC में ब्लास्ट और 9 यात्री जिं/दा जले, CM योगी ने किया 2-2...
OLA-Uber की छुट्टी, चालकों को 5 लाख की सुरक्षा... UP में शुरू हुई भारत टैक्सी, जानिए किसे-कैसे...
'विजय भव: 2027': सपा दफ्तर के बाहर लगा नया पोस्टर, हनुमान जी के सामने हाथ जोड़े दिखे Akhilesh...
CAD $
03/10/2026 04:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई...
वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया आर्डर मिल सकता है।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ...
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भार रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पार्टनर के साथ मिलकर कर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई प्रॉर्टी में शामिल होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की...
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। युवा घर के कामों को पूरा करने के लिए माता की सहायता करेंगे।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी खास की...
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes