बड़ी लापरवाही! अस्पताल के दरवाजे पर ताला, रातभर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला; फिर गेट पर दिया बच्चे को जन्म

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Jul, 2025 11:19 AM

big negligence the hospital door was locked the woman was

यूपी न्यूज: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अस्पताल के दरवाजे पर ताला लटका होने की वजह से एक गर्भवती महिला सारी रात प्रसव पीड़ा से कराहती रही...

यूपी न्यूज: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अस्पताल के दरवाजे पर ताला लटका होने की वजह से एक गर्भवती महिला सारी रात प्रसव पीड़ा से कराहती रही। समय से सुविधा न मिलने पर उसने गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के बाद हड़कंप मच गया। 

जानिए पूरा मामला 
बता दें कि देवमई गांव निवासी संजय पासवान की पत्नी अनुराधा देवी (30) बकेवर कस्बे में किराए के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। महिला का पति पुणे में शटरिंग का काम करता है और वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। अनुराधा देवी नौ माह की गर्भवती थी। मंगलवार भोर पहर लगभग तीन बजे उसे प्रसव पीड़ा हुई। महिला अपने दोनों बच्चों को साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बकेवर पहुंची, लेकिन वहां ताला बंद था। कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था। महिला पीड़ा से तड़पड़ी रही। परिवार वालों ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन इसी बीच प्रसव शुरू हो गया और महिला ने गेट के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया।

स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही 
महिला ने बच्चे को गेट पर जन्म दिया। इस बात की जानकारी होने पर  कुछ देर बाद स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रसूता को अस्पताल के भीतर भर्ती किया गया। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात को ये है जच्चा-बच्चा को 24 घंटे पूरे होने से पहले ही डिस्चार्ज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा में पड़ी हुई है और कोई स्वास्थ्य सुविधा मौजूद नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है। वहीं, विपक्षी दल भी इस वीडियो को शेयर कर योगी सरकार पर तंज कस रहे है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!