Meerut News: सीसीएसयू में ईद मिलन समारोह कार्यक्रम होने पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी, छात्र नेता की आपत्ति पर मचा हड़कंप
Edited By Mamta Yadav,Updated: 07 Apr, 2025 01:58 AM

उत्तर प्रदेश में मेरठ का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चाओं में बना हुआ है। इस बार मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के चर्चाओं में होने की वजह है ईद मिलन समारोह होने पर हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने की चेतावनी दिया जाना। जिसके चलते...
Meerut News, (आदिल रहमान): उत्तर प्रदेश में मेरठ का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चाओं में बना हुआ है। इस बार मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के चर्चाओं में होने की वजह है ईद मिलन समारोह होने पर हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने की चेतावनी दिया जाना। जिसके चलते हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम रद्द करवा दिया है।

दरअसल, मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित उर्दू विभाग में 7 अप्रैल को ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम होना था। इस कार्यक्रम के होने की खबर सामने आने के बाद इस मामले पर छात्र नेता विनीत चपराना ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में किसी तरह के भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए और अगर विश्वविद्यालय परिसर में ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित होता है तो फिर वो खुद विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। वहीं घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा ईद मिलन समारोह के कार्यक्रम का आयोजन रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हर साल ईद के बाद ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम उर्दू विभाग में किया जाता है जिसमें भारी तादाद में विश्वविद्यालय के छात्रों समेत अन्य लोग भी शिरकत करते हैं।
Related Story

Meerut में इंसानियत शर्मसार: पूड़ियां छनती रहीं, मेहमान आते रहे... और दूल्हे आरिफ ने कर दिया ये...

मेरठ में सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी आग, दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत

मां के अंतिम संस्कार के लिए घाट पर आए चार भाई, नहाते समय गंगा में डूबे; अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

'दम है तो रोक लो' कहकर प्रधान के भाइयों को चाकू से गोदा, खूनी रंजिश का खौफनाक अंत, ₹1000 की कीमत...

पत्नी का मौसेरे भाई संग अवैध संबंध; सुपारी देकर करवा दी पति की हत्या, जेवर बेचकर शूटर को दिए 6 लाख,...

छुट्टी पर आए BSF जवान की गोली मारकर हत्या, घर में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

शादी, बच्चा और फिर … फिर ऐसा क्या हुआ कि बना ब्लैकमेल का खौफनाक खेल?

LPG सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर आया बड़ा Update, यूपी में अब ऐसे है हालात

यूपी के इस जिले में 51 हजार PNG उपभोक्ताओं को सरेंडर करना होगा LPG कनेक्शन, चिह्नित कर किया जा रहा...

UP: कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पहुंच रहे लोग, सरकार ने कहा-...