पेट्रोल लेकर SSP ऑफिस पहुंचे पीड़ित दंपत्ती, बोले- हमारे केस की थाने में नहीं हो रही सुनवाई हम क्या करें
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 25 Jun, 2021 09:06 PM

भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे पर आरोपों को लेकर सुनवाई न होने पर तंग आकर पीड़ित दंपत्ति उत्तर प्रदेश झांसी के एसएसपी ऑफिस
झांसीः भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे पर आरोपों को लेकर सुनवाई न होने पर तंग आकर पीड़ित दंपत्ति उत्तर प्रदेश झांसी के एसएसपी ऑफिस पेट्रोल लेकर पहुंच गये। वे खुद को आग लगाने वाले थे कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। दंपत्ति ने मायूस होकर कहा कि हम क्या करें भाजपा विधायक का प्रतिनिधि हमें केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। जिसकी थाने में भी सुनवाई नहीं हो रही है।
बता दें कि पीड़िता बबली ने भाजपा विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे पर अनावश्यक दबाव और झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। इस बाबत उसने बताया कि दुबे ब्याज पर पैसा देते हैं और मेरे पति को ब्याज के पैसों की वसूली के लिए गरीब लोगों के पास भेजते थे। इसलिए मेरे पति विशाल ने नौकरी छोड़ दी। अब वह मेरे पति को अनावश्यक रूप से तंग करते हैं और आए दिन फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते रहते हैं। दंपती ने आगे बताया कि इसकी शिकायत सीपरी थाने में भी की थी लेकिन उनकी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर शुक्रवार को दोनों पति पत्नी पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश रहे थे लेकिन पुलिस ने रोक लिया।
Related Story

UP में पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह से अफरा-तफरी! इस जिले में फ्यूल पंपों पर उमड़ी भीड़, ड्रम-कट्टी...

भाई की तलाश में पहुंची पुलिस अधिवक्ता को ही उठा ले गई, रातभर थाने में मारपीट के आरोप; 2 SI समेत 4...

'मेरे साथ सोओगी तभी मिलेगी मदद'- रे/प पीड़िता से बोला सिपाही, Audio वायरल होते ही SSP ने किया...

संभल हिंसा मामला: अनुज चौधरी के खिलाफ दर्ज केस मामले में हाईकोर्ट..., अब इस तारीख को करेगा सुनवाई

शादी सरकारी, आशिक परमानेंट! 60 हजार मिलते ही प्रेमी संग भागी दुल्हन, अब सर्टिफिकेट लेकर थाने-थाने...

ऐसा प्रावधान लैंगिक रूढ़िवादी विचारधारा को मजबूत करेगा- मासिक धर्म अवकाश पर नीति पर बोले CJI,...

अफवाहों की आग में झुलसे पेट्रोल पंप: UP से महाराष्ट्र तक भारी भीड़, कहीं घोड़े पर दफ्तर पहुंचे...

'हम जीते तो यूपी की महिलाओं को देंगे 40 हजार रुपये...', UP चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा

पेट्रोल, डीजल की अफवाहों के बीच बड़ी वारदात! सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में...

'जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा था उन्होंने वहां पैसा दिया, हमें मंदिर प्रिय हैं तो हम वहां दे रहे'......