Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Jul, 2025 04:45 PM

अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन आज की महंगाई और घरों की आसमान छूती कीमतों ने इस सपने को महज सपना ही रहने पर मजबूर कर दिया है .....
UP Desk : अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन आज की महंगाई और घरों की आसमान छूती कीमतों ने इस सपने को महज सपना ही रहने पर मजबूर कर दिया है। खासकर अगर आप मुंबई जैसे शहर में घर खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपकी मुश्किलें कई गुना बढ़ सकती हैं। दरअसल मुंबई में प्रॉपर्टी के रेट अब दुबई जैसे शहरों के करीब पहुंच रहे हैं।
मुंबई और दुबई में ज़मीन की कीमतें
हाल ही में राष्ट्रीय आवास बोर्ड ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में आय के हिसाब से जो 5 प्रतिशत सबसे अमीर परिवार हैं उन्हें भी मुंबई में अपना घर खरीदने के लिए 100 साल तक पाई-पाई जोड़नी पड़ेगी। यह आंकड़ा मुंबई को भारत का सबसे महंगा रियल एस्टेट बाज़ार बनाता है।
रिपोर्ट बताती है कि मुंबई में औसत कीमतें 26,975 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंच गई हैं। यह न केवल भारत के अन्य शहरों को बहुत पीछे छोड़ता है बल्कि ये दरें तो दुबई की प्रॉपर्टी दरों के लगभग बराबर पहुंच गई हैं। पिछले साल तक दुबई में ज़मीन की कीमत प्रति स्क्वायर फीट 27,884 रुपये के आसपास थी।