बरात लेकर आने के लिए दुल्हा था तैयार, दुल्हन हो गई मौसेरे भाई संग फरार

Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Apr, 2025 01:17 PM

the groom was ready to bring the wedding

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दुल्हन अपनी शादी के दिन ब्यूटी पार्लर पर तैयार होने के लिए गई थी। लेकिन बरात आने से पहले लापता...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दुल्हन अपनी शादी के दिन ब्यूटी पार्लर पर तैयार होने के लिए गई थी। लेकिन बरात आने से पहले लापता हो गई। जब उसकी तलाश की गई और जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि वो अपने मौसेरे भाई संग फरार हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह मामला मेरठ स्थित दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय की थी। सगाई भी हो चुकी थी और बाकी सारी रस्में भी हो चुकी थी। सोमवार रात को शादी थी। सभी तैयारियां हो चुकी थी, सारे रिश्तेदार भी आ चुके थे। खाना भी तैयार हो चुका था। परिवार वाले भी सब बहुत खुश थे और बरात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, उन्हें इस बात की जरा भी जानकारी नहीं थी कि शादी के दिन दुल्हन ही फरार हो जाएगी।

ब्यूटी पार्लर से लापता हुई युवती
बरात आने से पहले दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। बरात भी आने के लिए तैयार थी। तभी पता चला कि दुल्हन पार्लर से लापता हो गई है।इसकी जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। फिर दुल्हन की तलाश शुरू की गई तो पता चला कि उसका मौसेरा भाई भी लापता है। इसके बाद  परिवार वाले दोनों की तलाश में जुट गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने बरात को भी फोन कर आने से इनकार कर दिया। शादी की सारी खुशियां ही मातम में बदल गई। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

179/5

19.2

Rajasthan Royals

Delhi Capitals are 179 for 5 with 4 balls left

RR 9.32
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!