हिंदुओं की घटती जनसंख्या को लेकर RSS ने जताई चिंता, कहा- देश में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी...

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Oct, 2022 11:50 AM

rss expressed concern about the declining population of hindus

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने प्रयागराज में हुए संघ की कार्यकारिणी सभा की बैठक के बारे में शुक्रवार को गोरखपुर में मीडिया को बताया कि संघ के बैठक के दौरान 2024 में संघ का शताब्‍दी वर्ष प्रारंभ हो रहा...

गोरखपुर (रुद्र प्रताप सिंह) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने प्रयागराज में हुए संघ की कार्यकारिणी सभा की बैठक के बारे में शुक्रवार को गोरखपुर में मीडिया को बताया कि संघ के बैठक के दौरान 2024 में संघ का शताब्‍दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। बैठक में शताब्‍दी वर्ष की योजनाओं के प्रारूप पर दो दिनों तक चर्चा होती हुई। इसके साथ ही शाखाओं के विस्तार समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। सरसंघचालक मोहन भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा की। देश के अलग-अलग राज्यों में हिंदुओं की अपेक्षा मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ने पर चिंता जाहिर की गई।
 
देश में मुस्लिमों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही

प्रयागराज कार्यकारिणी सभा की बैठक से वापस लौटने के बाद गोरक्ष प्रांत संघचालक डा. पृथ्वीराज सिंह ने मीडिया को बताया कि जनसंख्या नियंत्रण पर बहुपक्षीय दृष्टिकोण पर विचार किया जाना चाहिए। देश में वृद्धों की  तेजी से बढ़ रही है और युवाओं की संख्या में कमी आ रही है। जो कि चिंता का विषय है। जनसंख्या वृद्धि से दूसरी सबसे बड़ी समस्या संसाधनों की कमी हो रही है। हम जनसंख्या के मामले में चीन को पार करने की कगार पर पहुंच गए हैं। असम और बंगाल में हिन्दुओं की आबादी घटती जा रही है। केरल में निगेटिव ग्रोथ बड़ी समस्या बनकर सामने आया है। हिन्दुओं की संख्या में कमी आ रही है और मुस्लिमों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है. यही हाल उत्तरांचल और हरियाणा की भी है। जहां मुस्लिमों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और हिन्दुओं की संख्या में तेजी से कमी आ रही है।

देश के बटवारे का जड़ भी धर्म आधारित जनसंख्या थी  
पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि भारत सरकार को भी इस संदर्भ में भी विचार करना चाहिए। 1947 के समय देश दो देशों में बंट गया। पाकिस्तान जो धर्म आधारित जनसंख्या के आधार पर बना। हिन्दुओं की फर्टिलिटी रेट तेजी से कम हो रही है। वहीं मुसलमानों का फर्टिलिटी रेट तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। हिंदुओं का 1.9 और मुसलमानों का 3 प्रतिशत पर आना इसे उजागर करता है। 2024 में शताब्‍दी वर्ष में विस्‍तारक और कार्यकर्ताओं को समय निकालना होगा। देश के लोगों को जनसंख्या वृद्धि के बारे में लोगों को बताना होगा। हम देख रहे है कि सीरिया में ईसाइयों और मुसलमानों में विवाद होता रहता है। सर्बिया से अलग होकर कोसोबा बना। युगांडा में उत्तरी और दक्षिणी युगांडा बना।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!