Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Mar, 2025 11:22 AM
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसी यातनाएं दी है कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की...
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसी यातनाएं दी है कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की है। उसने पहले उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को देकर पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला आगरा का है। यहां सिकंदरपुर, दयालबाग निवासी एक महिला ने केस दर्ज कराया। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 8 मार्च 2019 को कृष्णा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल के अन्य लोग उससे दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसकी पिटाई करने लगे और घर से निकाल दिया।
दहेज की मांग पूरी न होने पर की पिटाई
घर से निकालने के बाद विवाहिता अपने मायके चली गई। ससुराल वालों पर केस होने के बाद उन्होंने समझौता किया और उसे वापस बुला लिया। लेकिन, कुछ ही दिन हुए थे कि पति और ससुराल वालों ने फिर से मारपीट करनी शुरू कर दी और दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इसी बीच महिला को पता चला कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध है, इसका उसने विरोध किया तो फिर मारपीट की। बुधवार सुबह पति व अन्य ने मिलकर पिटाई की। बाद में जाने से मारने की नीयत से पति ने करंट लगा दिया। पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।