लव मैरिज की जिद पर बेटी की करंट लगाकर हत्या! पिता-भाई ने बड़ी ही बेरहमी से उतारा मौत के घाट, कमरे में किया बंद.... हाथ-पैर बांधकर पीटा, फिर ....

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Feb, 2026 04:27 PM

honor killing exposed in gonda

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह की इच्छा रखने वाली 19 वर्षीय युवती की उसके ही पिता और भाई ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच...

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह की इच्छा रखने वाली 19 वर्षीय युवती की उसके ही पिता और भाई ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई।

डायल-112 पर मिली हत्या की जानकारी
पुलिस के अनुसार, यह घटना थोरहंस गांव की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को युवती की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। इसी दौरान डायल-112 पर हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : Shocking! बॉलीवुड के इस मशहूर फिल्म मेकर के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग, कुख्यात गैंग से जुड़ा हमलावर.... वजह को लेकर बड़ा खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर हुई गिरफ्तारी 
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से तकनीकी जांच भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर युवती के पिता चंद्र प्रकाश और भाई राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : बजट में UP की बल्ले-बल्ले! सौगात में मिला हाई-स्पीड रेल नेटवर्क, AIIMS, IIT; हर जिले में ट्रॉमा सेंटर और आम जनता के लिए खुला पिटारा...

पूछताछ में कबूला गुनाह, ऐसे की हत्या  
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि युवती परमेश्वर पाठक नामक युवक से शादी करना चाहती थी, जो उनका दूर का रिश्तेदार था। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। पुलिस के मुताबिक, 30 जनवरी को जब युवती घर छोड़ने की तैयारी कर रही थी, तब पिता और भाई ने उसे कमरे में बंद कर दिया। 

आरोप है कि दोनों ने युवती के हाथ-पैर बांधकर उसका मुंह दबाया और फिर बिजली के तार से करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए पास में इस्त्री मशीन भी रख दी गई थी, लेकिन जांच में यह साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मफलर, दुपट्टा और मोबाइल फोन समेत कई अहम सबूत भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!