'इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं!' बजट 2026 पर अखिलेश का बड़ा वार — बोले, ये बजट आम जनता का है या सिर्फ चुनिंदा लोगों का?

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Feb, 2026 12:59 PM

budget 2026 akhilesh yadav launches a major attack on budget 2026

Lucknow News: केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आम बजट 2026 संसद में पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण पढ़ रही हैं। देशभर की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं और राजनीतिक गलियारों में भी माहौल गर्म......

Lucknow News: केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आम बजट 2026 संसद में पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण पढ़ रही हैं। देशभर की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं और राजनीतिक गलियारों में भी माहौल गर्म है। इस बीच सामाजिक पार्टी (सपा) की तरफ से बजट पर सबसे तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर सीधे हमला बोला।

अखिलेश यादव का बयान
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में ANI से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 'जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से जनता को क्या उम्मीद करनी चाहिए?' उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ चुनिंदा लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अखिलेश यादव ने सरकार के पुराने वादों पर भी सवाल उठाए और कहा, “सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, क्या उस पर खरे उतरे हैं? यह बजट केवल 5% लोगों के लिए बनता है।” उन्होंने कहा कि अच्छा बजट वही है जो गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाए और जीवन में खुशहाली लाए, लेकिन इस बजट में ऐसा नहीं दिख रहा।

गंदे पानी से हुई मौतों का जिक्र
अखिलेश यादव ने इंदौर की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां गंदा पानी पीने से लोगों की मौत हुई, जबकि शहर को सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कई पुरस्कार मिल चुके थे। उनका कहना था कि जब सरकार गरीबों की प्रति व्यक्ति आय नहीं बता पा रही है और दावा कर रही है कि कई गरीबों को पीडीएस और खाने से जोड़ा गया है, तो इस पर सवाल उठना लाजिमी है।

किसानों और राम भक्त पर तंज
अखिलेश यादव ने बजट से सुधार (रिफॉर्म) की उम्मीद जताते हुए कहा कि यह बजट उल्टा बदलाव (डिफॉर्म) करेगा। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादों पर भी सवाल उठाया। इसके अलावा उन्होंने टीवी वाले प्रभु श्रीराम और मेरठ सांसद अरुण गोविल का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि राम भक्तों को प्रधानमंत्री के बगल में बैठाना कैसे सही माना जाएगा।

सपा सांसद राम गोपाल यादव की प्रतिक्रिया
सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद राम गोपाल यादव ने भी बजट पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बजट से कोई उम्मीद नहीं है। उनका बयान साफ करता है कि विपक्ष की नजर में सरकार का बजट पहले से ही सवालों के घेरे में है।

सरकार का जवाब
वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बजट को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी होगा और किसानों, युवाओं, महिलाओं समेत देश के हर वर्ग के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। ब्रजेश पाठक ने इसे प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के संकल्प से जोड़ते हुए बड़ा कदम बताया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!