चुनाव से पहले UP पर मेहरबान होगा बजट? निर्मला सीतारमण खोलेंगी खजाने का पिटारा — AIIMS, मेट्रो और स्पेशल पैकेज पर सस्पेंस!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Feb, 2026 10:01 AM

what will sitharaman unveil for up all eyes are on aiims and the metro project

UP Budget 2026: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 होने हैं और इसकी आहट दिल्ली के गलियारों में सुनाई देने लगी है। इसी बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। इस बजट पर देश की नजरें तो होंगी ही, साथ...

UP Budget 2026: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 होने हैं और इसकी आहट दिल्ली के गलियारों में सुनाई देने लगी है। इसी बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। इस बजट पर देश की नजरें तो होंगी ही, साथ ही यूपी की सियासी उम्मीदें भी टिकी होंगी। योगी सरकार ने चुनावी 'मिशन 2027' को ध्यान में रखते हुए केंद्र को भारी मांगों की लिस्ट भेजी है। पश्चिमी यूपी में AIIMS, नमामि गंगे और अन्य बुनियादी ढांचे के लिए विशेष फंड की मांग इस बजट को राज्य की विकास की दिशा तय करने वाला बना रही है।

चुनावी नजरिए से बजट का महत्व
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बजट को सियासी संजीवनी माना जा रहा है।
- योगी सरकार ने केंद्रीय करों में अधिक हिस्सेदारी और बुनियादी ढांचे के लिए विशेष आवंटन की मांग की है।
- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्री-बजट बैठक में राज्य के 33 सेक्टरों (शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला और किसान) के लिए मांगें पेश की हैं।
- सबसे बड़ी मांग पश्चिमी यूपी में नए AIIMS की है, ताकि क्षेत्र में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

पिछले साल (2025) यूपी को बजट से मिला क्या?
- केंद्रीय करों में राज्यांश: ₹2,55,172.21 करोड़
- अतिरिक्त आय: 2024-25 में अनुमानित ₹2.18 लाख करोड़ के मुकाबले ₹2.30 लाख करोड़
- ब्याज मुक्त कर्ज: 50 वर्षीय ब्याज रहित ऋण योजना के तहत ₹10,795.16 करोड़

2025 में यूपी के लिए प्रमुख घोषणाएं
एक्सप्रेसवे और कनेक्टिविटी
₹1,050 करोड़ से चार नए एक्सप्रेसवे: आगरा-लखनऊ, गंगा, विंध्य और बुंदेलखंड-रीवा।
उद्देश्य: राज्य के कोने-कोने को हाई-स्पीड सड़कों से जोड़ना।

डिफेंस और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
बुंदेलखंड-रीवा एक्सप्रेसवे के किनारे ₹461 करोड़ से डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर।
निवेश: लगभग ₹9,500 करोड़, जिससे यूपी रक्षा उत्पादन का हब बनेगा।

AI सिटी
लखनऊ में भविष्य की तकनीक केंद्र के लिए ₹5 करोड़ का प्रारंभिक प्रावधान।
रोजगार के नए अवसर और IT सेक्टर में विकास।
कृषि और सौर ऊर्जा (PM कुसुम योजना)
किसानों के लिए 22,089 सोलर पंप।
'Per Drop More Crop' योजना के लिए ₹720 करोड़।

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य
वाराणसी में नया राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज।
बलिया-बलरामपुर में नए मेडिकल कॉलेज।
जिला अस्पतालों में कैंसर डे-केयर सेंटर।

शहरी विकास और स्मार्ट सिटी
यूपी के 58 नगर निकायों को आदर्श स्मार्ट सिटी।
प्रत्येक निकाय के लिए ₹2.50 करोड़ (कुल ₹145 करोड़)।
अयोध्या, मथुरा और चित्रकूट में पर्यटन विकास के लिए अतिरिक्त निवेश।

2022 चुनाव से पहले क्या मिला था?
- मेट्रो प्रोजेक्ट: वाराणसी और नोएडा मेट्रो।
- एयरपोर्ट: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण।
- एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे।
- हेल्थ: पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना, मेडिकल कॉलेज और लैब।
- AIIMS: गोरखपुर AIIMS के लिए बजट।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!