पति पिएगा शराब तो घर में बनेगा मटर पनीर, शाही पनीर और कोरमा, पत्नी की अजीबोगरीब शर्त सुन हर कोई रह गया दंग

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Sep, 2024 12:22 PM

if husband drinks alcohol then shahi paneer korma will be prepared at home

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पत्नी की अजीबोगरीब फरमाइश का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, मामला आगरा परिवार परामर्श केंद्र का है। जहां एक पति- पत्नी का झगड़ा सुर्खियां में बना हुआ है। दरअसल शराबी पति से परेशान होकर एक महिला...

Agra News: (मानवेन्द्र मल्होत्रा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पत्नी की अजीबोगरीब फरमाइश का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, मामला आगरा परिवार परामर्श केंद्र का है। जहां एक पति- पत्नी का झगड़ा सुर्खियां में बना हुआ है। दरअसल शराबी पति से परेशान होकर एक महिला 10 साल शादी के बाद पति से नाराज होकर मायके चली गई। मामला पुलिस परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने दोनों की बात सुनी। मामला निकल कर आया की पत्नी अपने शराबी पति के शराब पीने से परेशान हैं। पत्नी ने कहा कि पति घर में ही रहकर शराब पिए और अगर पति शराब पीता है तो घर में उस दिन मटर पनीर, शाही पनीर, कोरमा बनेगा।

बच्चों को मिले अच्छा खाना!
इस अजीबोगरीब फरमाइश के पीछे पत्नी की दलील है कि वह पति की लत छुड़ा नहीं सकती तो कम से कम अपने बच्चों को वह अच्छा खाना तो खिला सकती है। हर रोज पति शराब में पैसे उडाता है, पर बच्चों को अच्छा खाना नहीं देता है। इसलिए पति की इस हरकतों से तंग आकर पत्नी ने काउंसलर के आगे इस तरह की शर्त रखी।

108 मामलों में 11 का हुआ समझौता
परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को लगभग 108 मामले आए। जिनमें से 11 मामलों में समझौता हुआ।  40 मामलों में अगली तारीख दे दी गई है। 10 साल पुरानी शादी का यह मामला आया। महिला आगरा की है और लड़का वृंदावन का। लड़का प्राइवेट जॉब करता है, दो बच्चे हैं। पति की शराब पीने की आदत से पत्नी परेशान थी। पत्नी 3 महीने से मायके में रह रही है। पति ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि पत्नी ससुराल छोड़कर मायके रह रही है। काउंसलिंग में महिला से कारण पूछा गया तो उसने सारा वाक्या काउंसलर और पुलिस को बताया की कैसे पति शराब में सारे पैसे उड़ा देता है। घर में खाने पीने के लिए कुछ नहीं छोड़ता, राशन तक नहीं है। बच्चे भी अच्छा खाना खाने के लिए तरसते हैं। पत्नी की शर्त मानकर काउंसलर ने दोनों का समझौता कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!