अवैध संबंध बना जानलेवा! प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा और फिर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jul, 2025 08:02 AM

horrible result of illicit relationship husband and wife together killed lover

Ghaziabad News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी और हैरानी की बात यह है कि इस वारदात में पत्नी ने भी उसका पूरा साथ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार...

Ghaziabad News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी और हैरानी की बात यह है कि इस वारदात में पत्नी ने भी उसका पूरा साथ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपती की पहचान अमित चौधरी (32) और उसकी पत्नी प्रियंका (31) के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम स्थित एलआईजी फ्लैट्स में रहते हैं। मृतक की पहचान अब्दुल वाहिद (45) के रूप में हुई है। वह प्रियंका का पुराना परिचित था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे।

गायब होने के 3 दिन बाद जंगल में मिली लाश
25 जून को वाहिद के बेटे हामिद अली ने अपने पिता के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। 28 जून को गाजियाबाद के जहांगीराबाद इलाके के जंगल से वाहिद का शव बरामद हुआ। पहले मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के तौर पर दर्ज किया गया था।

जांच में खुला राज
पुलिस जांच में पता चला कि वाहिद अक्सर प्रियंका के घर तब आता था जब उसका पति अमित घर पर नहीं होता था। जब अमित को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उसने अपनी पत्नी को वाहिद से मिलने से मना किया। लेकिन प्रियंका और वाहिद का मिलना जारी रहा।

कैसे हुई हत्या?
घटना वाले दिन वाहिद फिर से प्रियंका से मिलने आया। प्रियंका ने तुरंत अपने पति अमित को फोन कर बुलाया। अमित ने वाहिद से कहा कि वह वहां से चला जाए, लेकिन वाहिद ने मना कर दिया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर अमित ने प्रियंका से कहा कि वह हमला करे। प्रियंका ने लोहे की पाइप से वाहिद के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को जंगल में फेंका
हत्या के बाद अमित और प्रियंका ने मिलकर शव को चादर में लपेटा और पास के जंगल में फेंक दिया और वाहिद की मॉपेड को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर अमित और प्रियंका को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अब उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!