बेवफा पत्नी ने प्रेमी से कराया था पति का मर्डर, आशिक को बचाने के लिए दूसरे के नाम दर्ज कर कराई थी FIR

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Jan, 2025 08:15 PM

the unfaithful wife got her husband murdered by her lover

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में 23 जनवरी 2025  को हुई हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक जिसने सात जन्मों तक साथ निभाने के लिए अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और परिणय सूत्र में बध गए।  उसी ने अपने प्रेमी  के साथ मिल...

अम्बेडकर नगर ( कार्तिकेय द्विवेदी ): उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में 23 जनवरी 2025  को हुई हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक जिसने सात जन्मों तक साथ निभाने के लिए अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और परिणय सूत्र में बध गए।  उसी ने अपने प्रेमी  के साथ मिल पति को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने बताया हत्या मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने की थी उसके शव को नहर में फेंक दिया था।

पत्नी ने कराई थी पति की हत्या 
आप को बता दे कि घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के बलया जगदीशपुर गांव की है। जहां पर गांव के किनारे भरहा नहर में 23 जनवरी 2025 को सुबह ग्रामीणों ने एक शव देखा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो शव की पहचान पड़ोसी गांव निवासी अजय सिंह उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। जिसके बाद उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। मृतक अजय सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने अपने पति की हत्या की आशंका जताते हुए विकास शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ हत्या की तहरीर दे दी।

मृतक की पत्नी का आरोपी से चल रहा था 5 साल से प्रेम प्रसंग
पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए पुलिस वैज्ञानिक और सर्विलांस की मदद से जांच में जुटी। पुलिस ने जब बारीकी से इस केस की जांच करने लगी तो एक एक कड़ी इसमें जुड़ती गई। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में जो सामने आया वो चौंकाने वाला था। दरअसल, इस घटना में मृतक अजय सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह का पिछले पांच वर्षों से टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर निवासी आकाश यादव से अवैध संबंध चल रहा था। जिसको लेकर कई बार अजय सिंह ने अपनी पत्नी प्रतिभा को मारा पीटा था।। इसी को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। तभी प्रतिभा ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर अपने पति अजय सिंह की हत्या की साजिश रच डाली ।

नशे की हालत में आरोपी ने घटना को दिया अंजाम
आरोपी के मुताबिक 22 जनवरी 2025 की शाम जब अजय सिंह नशे में धुत होकर घर आ रहा था तो रास्ते में उसे आकाश यादव मिल गया। उसने अजय सिंह से कहा कि चलो मैं तुम्हे घर छोड़ देता हूं और दोनो पैदल ही नहर के किनारे सड़क से जाने लगे। रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ। जिससे आकाश को गुस्सा आ गया और उसने हांथ में लिए डंडे से अजय सिंह के सिर पर पीछे से वार कर दिया। जिसमें अजय सिंह जख्मी होकर रास्ते में गिर पड़ा।  उसके बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। जब आकाश को ये पूरी तरह तसल्ली हो गई कि अब अजय सिंह मर चुका है तो उसमें उसे नहर में ढकेल दिया।

हत्या के बाद प्रेमिका को किया था फोन
वहां से अजय सिंह की पत्नी यानी की अपनी प्रेमिका प्रतिभा से फोन पर बात करके बता दिया कि काम हो गया है।  दूसरे दिन सुबह जब नहर में शव की सूचना मृतक के पत्नी प्रतिभा को मिली तो उसने विकास शर्मा के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया क्योंकि विकास शर्मा से अजय सिंह का जमीन का विवाद चल रहा था।

एसपी केशव कुमार की तत्परता आरोपी तक पहुंची पुलिस
आरोपी प्रतिभा और उसके आशिक आकाश ने एक तीर से दो शिकार करने की फ़िराक में थे लेकिन एसपी केशव कुमार की तत्परता से पुलिस ने इस हत्या कांड का खुलासा कर दिया। अब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। साथ ही पुलिस ने हत्या  में प्रयोग डंडा भी बरामद कर लिया है। विधिक कार्रवाई के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!