आधी रात को कमरे में घुसकर बहू से की गंदी डिमांड, जबरन संबंध बनाने लगा ससुर और फिर...

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Feb, 2026 12:06 PM

the father in law entered the room at midnight and made obscene

UP Crime News: यूपी के शामली से एक शर्मसार और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ससुर ने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी बहू से जबरन शारीरिक संबंध...

UP Crime News: यूपी के शामली से एक शर्मसार और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ससुर ने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी बहू से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। दरिंदे की अपनी बहू पर ही गंदी नीयत थी और वो मौका देखकर आधी रात को कमरे में घुस गया और उससे संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। लेकिन जब बहू ने इनकार किया तो दरिंदे ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

अब जानिए पूरी वारदात
यह पूरी वारदात जिले के कोतवाली क्षेत्र के खुरगान गांव से सामने आई है। यहां पर एक महिला की हत्या मामले में जांच कर रही पुलिस ने एक दिल दहला देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि महिला की हत्या उसके ससुर ने गला दबाकर की है। घटना 11 फरवरी की रात की बताई जा रही है।
PunjabKesari
क्यों किया मर्डर? 
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 25 वर्षीय मुशकरा के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो साल पहले सलमान नामक युवक से हुई थी। दंपती का तीन महीने का बेटा अदनान भी है। सलमान करीब छह महीने पहले रोज़गार के लिए पंजाब चला गया था। उसके बाद से घर में मुशकरा, उसका बेटा और ससुर अब्बास ही रह रहे थे। उसके ससुर की उस पर गंदी नीयत थी। 11 फरवरी की रात को जब महिला अपने कमरे में सो रही थी तो तभी चुपके से ससुर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब बहू ने इस बात का विरोध किया और संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर ससुर ने उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।   

आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की
बताया जा रहा है कि जब इस वारदात की जानकारी मृतका के पति और आरोपी के बेटे को हुई तो वो भी अपने पिता के साथ मिल गया। इसके बाद दोनों ने इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। दोनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतका के ससुर और पति को हिरासत में लिया और वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!