चाचा ने कमरे में तेज आवाज में लगाया म्यूजिक, फिर ढाई साल की भतीजी को बनाया शिकार...मिटाई हवस की भूख; ज्यादा खून बहने से हालत नाजुक

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Feb, 2026 03:04 PM

uncle played loud music in the room then targeted his two and a half year

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को उसके चाचा ने हवस का शिकार बनाया...

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को उसके चाचा ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद बच्ची की हालत काफी गंभीर हो गई। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    

आरोप के बाद आरोपी ने लगाई फांसी 
आरोप के बाद युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, कटैया निवासी राजेंद्र उर्फ नन्नू (25) ने घर में अकेला पाकर अपनी ढाई साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान उसने कमरे में तेज आवाज में संगीत चला रखा था। परिजनों को संदेह होने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्ची रोती हुई मिली, जबकि आरोपी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि बाद में युवक ने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।        

अत्यधिक रक्तस्राव हालत नाजुक
अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची का उपचार चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!