रेस्टोरेंट के छेद के पीछे छिपा था एक दरिंदा, कपल के निजी पलों का ऐसे बनाता था गंदा वीडियो और...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Feb, 2026 03:10 PM

bijnor news employee made private videos of 200 couples

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के सेंटर प्वाइंट रेस्टोरेंट में कर्मचारियों द्वारा प्रेमी-जोड़े के प्राइवेट पलों को वीडियो बनाने का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट में लड़के-लड़कियों को प्राइवेट...

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के सेंटर प्वाइंट रेस्टोरेंट में कर्मचारियों द्वारा प्रेमी-जोड़े के प्राइवेट पलों को वीडियो बनाने का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट में लड़के-लड़कियों को प्राइवेट कमरे उपलब्ध कराए जाते थे, जहां वे अपनी सुविधा से समय बिता सकते थे। इस कमरे में सोफा और अन्य सुविधाएं थीं। लेकिन इसी दौरान एक कर्मचारी इन कपल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा। उसने कमरे की दीवार के पास लगे बैनर में छेद करके मोबाइल से रिकॉर्डिंग की।

कैसे खुला मामला
मामला 4 फरवरी का है। उस दिन एक कपल उसी प्राइवेट कमरे में था और उन्हें कर्मचारी पर शक हुआ। कपल ने विरोध जताया और अपने एक साथी को बुलाया। उन्होंने कर्मचारी का मोबाइल चेक किया, तो पाया कि उसमें 200 से ज्यादा कपल्स के अंतरंग वीडियो मौजूद थे। कपल ने मामले की सूचना तुरंत 112 पर दी।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लिया। रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी कर्मचारी सतेंद्र की तलाश शुरू कर दी गई है।

रेस्टोरेंट का मालिकाना हक
जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट का संचालन एक महिला अधिवक्ता करती हैं। उन्होंने बताया कि वह दिन में कोर्ट में होती हैं और शाम को ही रेस्टोरेंट में आती हैं। उनका कहना है कि अगर उनके कर्मचारी ने ऐसा कोई काम किया है तो उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!