PM Modi यूपी वालों को देंगे सौगात, इन दो बड़ी परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Feb, 2026 08:52 AM

pm modi will give a gift to the people of up

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश में दो बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शनिवार को प्रधानमंत्री डिजिटल...

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश में दो बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शनिवार को प्रधानमंत्री डिजिटल माध्यम से उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर इकाई 'इंडिया चिप' का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परियोजना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। 

उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला 
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-28 में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला शनिवार को रखी जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समारोह में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे। 

10 हजार लोग होंगे शामिल! 
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। जनसभा के लिए भव्य पंडाल लगाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जनसभा में करीब पांच से दस हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी लागू रहेगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीसीपी) ने बताया कि कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीन डीसीपी, पांच एडीसीपी, तेरह एसीपी समेत पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना को क्षेत्र के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी 
वहीं, रविवार को प्रधानमंत्री मोदी मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। मेरठ के मोहिउद्दीनपुर रैली मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे। आज सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ का दौरा करेंगे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!