'पैसे दो, स्पा सेंटर का वीडियो डिलीट कराओ', Bareilly Spa Center में Rishabh Thakur का वसूली कांड! रंगदारी मांगने का ऑडियो वायरल

Edited By Purnima Singh,Updated: 20 Feb, 2026 07:04 PM

rishabh thakur s extortion scandal at bareilly spa center

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्पा सेंटरों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का स्टिंग होने के बाद अब वसूली का खेल शुरू हो गया है। बजरंग दल से निष्कासित और जिला बदर आरोपी ऋषभ ठाकुर का एक 17 मिनट 31 सेकंड का ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में ऋषभ और उसका...

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्पा सेंटरों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का स्टिंग होने के बाद अब वसूली का खेल शुरू हो गया है। बजरंग दल से निष्कासित और जिला बदर आरोपी ऋषभ ठाकुर का एक 17 मिनट 31 सेकंड का ऑडियो सामने आया है। 

इस ऑडियो में ऋषभ और उसका साथी आशु यादव एक स्पा संचालिका को धमकाते हुए पैसे मांग रहे हैं। ऋषभ खुद को कैफे कांड का मुख्य आरोपी बताकर संचालिका को अपना खौफ दिखा रहा है और कह रहा है कि बिना मेरी मर्जी के शहर में कोई ऑफिस नहीं खुलेगा।

इस पर स्पा सेंटर का स्टिंग करने वाले हिंदू युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिंमाशु पटेल ने कहा- ऋषभ ठाकुर और अंशू यादव को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। अब वो पैसों की वसूली के लिए संगठन की बदनामी कर रहे हैं।

खर्चा पानी देना होगा- ऋषभ ठाकुर 
वायरल ऑडियो में आरोपी ऋषभ ठाकुर दावा कर रहा है कि उसने ही स्पा सेंटर पर लड़के भेजकर स्टिंग करवाया था। अब वह संचालिका से कह रहा है कि अगर सोशल मीडिया से वीडियो हटवाना है और स्पा दोबारा खुलवाना है, तो 'खर्चा-पानी' देना होगा। 

कई दिनों से चल रही थी सेंटर की रेकी 
इस पूरे मामले पर हिंदू युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बताया कि हिंदू जागरण मंच और गौ रक्षकों की टीम पिछले कई दिनों से इस सेंटर की रेकी कर रही थी। पूरे बरेली में इस तरह के कई सेंटर हैं। यहां न केवल देह व्यापार हो रहा है, बल्कि 'लव जिहाद' जैसी साजिशों को भी अंजाम दिया जा रहा है। मैं और गौ रक्षक निर्दोष राठौर ने ग्राहक बनकर इस पूरे रैकेट की पोल खोल दी। ऋषभ ठाकुर और आशु यादव को बहुत पहले ही संगठन से निकाला जा चुका है। ऋषभ पहले से ही जिला बदर है और संगठन की आड़ में बदनामी कर रहा है।

सवालों के घेरे में पुलिस का रवैया
हिमांशु पटेल बोला ने बताया कि पुलिस भी इस मामले पर सुस्त दिखाई दी। स्टिंग करके जब मैंने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस स्पा सेंटर तो गई लेकिन सभी लड़कियां पुलिस के सामने से ही निकल गईं और पुलिस ने किसी को नहीं पकड़ा। शिकायत के बावजूद स्पा सेंटरों में चल रहे गलत कामों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

हमारी मांग है कि ऐसे रंगदारी मांगने वालों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए। क्योंकि ये लोग स्पा सेंटर के अंदर लव-जिहाद चला रहे हैं। हमारी हिंदु लड़कियों को फंसाकर गलत काम करवा रहे हैं। उन्हें पैसों का लालच देते हैं फिर इस गंदे काम में शामिल कर लेते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!