लखनऊ में FSDA की सर्जिकल स्ट्राइक! होली-रमजान से पहले 41 लाख का जहरीला सामान जब्त, 1300 किलो सड़े खजूर देख उड़े होश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Feb, 2026 08:41 AM

fsda in action before holi ramzan poisonous goods worth rs 41 lakh seized

Lucknow News: त्योहारों की खुशियों में जहर घोलने वाले मिलावटखोरों पर राजधानी लखनऊ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। होली और रमजान से ठीक पहले प्रशासन ने शहर के कई कोल्ड स्टोरेज और दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी....

Lucknow News: त्योहारों की खुशियों में जहर घोलने वाले मिलावटखोरों पर राजधानी लखनऊ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। होली और रमजान से ठीक पहले प्रशासन ने शहर के कई कोल्ड स्टोरेज और दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 41 लाख रुपये से अधिक की मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त की है।

कोल्ड स्टोरेज में मिला खतरनाक खजूर और सुपारी
प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई अयोध्या रोड स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज और अमीनाबाद के स्वरूप कोल्ड स्टोरेज में हुई। यहां टीम को जो मिला वो चौंकाने वाला था।
- 1320 किलो खजूर: यह पूरा स्टॉक एक्सपायर्ड हो चुका था और खाने लायक नहीं था, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
- 20,475 किलो सुपारी: भारी मात्रा में असुरक्षित सुपारी को सीज किया गया है।
- हल्दी और कचरी: 2000 किलो हल्दी और 1418 किलो रंगीन कचरी भी जब्त की गई, जिसमें हानिकारक रंगों के इस्तेमाल की आशंका है।

इन चीजों पर है प्रशासन की पैनी नजर
सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटखोर अक्सर त्योहारों पर खोया, पनीर, घी, तेल, पापड़, चिप्स, बेसन और मैदा जैसी चीजों में मिलावट करते हैं। टीम ने अलग-अलग दुकानों और डेयरियों से पनीर, पेड़ा और अन्य मिठाइयों के 6 नमूने लेकर लैब भेजे हैं। अगर रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई और जेल तय है।

जनता से अपील
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मुनाफे के लिए लोगों की जान जोखिम में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कुल 23,893 किलो खाद्य सामग्री पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी मिलावटी सामान बनते या बिकते देखें, तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!