UP में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! CM Yogi ने सैलरी को लेकर किया ये ऐलान, इलाज के लिए मिलेगी ये सुविधा

Edited By Purnima Singh,Updated: 20 Feb, 2026 05:31 PM

the honorarium of shiksha mitra instructors will increase

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अप्रैल महीने से राज्य के शिक्षामित्रों को ₹18 हजार और अनुदेशकों को ₹17 हजार मानदेय दिया जाएगा।...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अप्रैल महीने से राज्य के शिक्षामित्रों को ₹18 हजार और अनुदेशकों को ₹17 हजार मानदेय दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाते हुए ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार के इस निर्णय से हजारों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। 

सरकार का कहना है कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है। राज्य सरकार के अनुसार, नई व्यवस्था अप्रैल से लागू होगी और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : फिल्म जगत में फिर शोक! कैंसर से जूझ रही एक और मशहूर Actress का निधन.....

मानदेय बढ़ोतरी का पुराना मुद्दा
प्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की मांग कई वर्षों से उठती रही है। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय ₹3,500 से बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह किया गया था। इसके बाद करीब नौ वर्षों से यह राशि स्थिर बनी हुई है। वहीं आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स का मानदेय वर्तमान में लगभग ₹2,500 से ₹3,500 प्रति माह के बीच है।

कितने कर्मियों को मिलेगा लाभ
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लगभग 1.47 लाख शिक्षामित्र, 28 हजार से अधिक अनुदेशक और करीब 1.70 लाख आशा वर्कर्स कार्यरत हैं। मानदेय वृद्धि के फैसले से इन सभी वर्गों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : UP Crime News: पंखे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, पति-ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज 

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाने के नगला खपेड़ गांव में बृहस्पतिवार शाम 25 वर्षीय एक महिला का शव घर में छत से लटका मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रितु (25) के रूप में हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (जानसठ) रूपाली राव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.... पढ़ें पूरी खबर ....
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!