Edited By Ramkesh,Updated: 16 Feb, 2026 06:34 PM

हरियाणा के हिसार में अग्रोहा क्षेत्र के गांव कालीरावण निवासी गारमेंट्स व्यापारी प्रदीप नेहरा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत की वजह...
यूपी डेस्क: हरियाणा के हिसार में अग्रोहा क्षेत्र के गांव कालीरावण निवासी गारमेंट्स व्यापारी प्रदीप नेहरा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत की वजह इंजेक्शन लगना सामने आई है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष हिस्टोपैथोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
"स्टेमिना" बढ़ाने के लिए लिया था इंजेक्शन
मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी प्रदीप नेहरा हिसार जिले के कालीरावण गांव का रहने वाला है। अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पर relax hotal में आया था। यहां पर उसके साथ शारिरीक संबंध बनाए। उसके लगभग दो घंटे बाद गर्लफ्रेंड होटल से चली गई। लेकिन प्रेमी का मोबाइल रिशेफ्शन पर चार्जिंग के लिए गला था उसके मोबाइल पर बार बार फोन आ रहा था इस होटल के स्टॉप ने उसे देने के लिए रूम में पहुंच तो देखा कि व्यापारी का शव बेसुध हालत में पड़ा था। इस बात की जानकारी होटल कर्मचारी ने मैनेजर को दी। मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर हुंची पुलिस विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक ने "स्टेमिना" बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लिया था।
प्राइवेट अस्पताल में नर्स
बताया जा रहा है कि व्यापारी की प्रेमिका पहले एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स के रुप में काम कर रही थी यहीं से दोनो की जान पहचान बनी थी। पुलिस को शक है कि महिला ने ने ही "स्टेमिना" के लिए प्रेमी को इंजेशक्शन का डोज दिया था। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि व्यापारी प्रदीप नेहरा खुद ही इंजेक्शन लिया था या प्रेमिका ने लगाया था।
मृतक तीन बेटियों का है पिता
32 वर्षीय प्रदीप तीन बेटियों का पिता है। उसकी अग्रोहा मोड़ पर कपड़ों की एक दुकान थी। परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गिरफ्तारी के बाद ही मौत की और कई वजह सामने आ सकती है।
गर्लफ्रेंड का पति से चल रही है अनबन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रेमिका काली रावण गांव की बहु थी लेकिन पति से अनबन के कारण मायके में रहती थी। उसका एक का एक बेटा है। हालांकि प्रदीप की मौत इंजेक्शन से हुई है या और किसी वजह से ये तो उसकी प्रेमिका की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा। लेकिन ये बात साफ है कि व्यापारी की मौत अवैध संबंध की वजह से हुई है जिससे तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
शरीर के विभिन्न अंगों से लिए गए सैंपल
डॉक्टरों ने मौत के कारणों की सटीक जांच के लिए प्रदीप के शरीर से ब्लड, हृदय, बिसरा समेत अन्य अंगों के नमूने सुरक्षित किए हैं। इन सैंपलों की लैब जांच से यह स्पष्ट होगा कि उन्हें कौन सा इंजेक्शन और कितनी मात्रा में दिया गया था, जिससे उनकी अचानक मौत हो गई।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।
जानिए क्यों दिया जाता है "स्टेमिना" इंजेक्शन
ये पुरुषों में ऊर्जा, मांसपेशियों के घनत्व और सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिसे केवल विशेषज्ञ डॉक्टर ही लिख सकते हैं। यह केवल ज्ञात मेडिकल कंडीशंस वाले पुरुषों को ही दिया जाता है यह पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को वापस सामान्य करने में मदद करता है।
यौन क्षमता (Sexual Performance) के लिए
आम बोलचाल में लोग ऐसे इंजेक्शन को “स्टेमिना बढ़ाने वाला” कहते हैं जो ऊर्जा, ताकत या यौन क्षमता बढ़ाने के लिए लिया जाता है। अलग-अलग जरूरत के हिसाब से ये अलग प्रकार के हो सकते हैं। यह केवल डॉक्टर की निगरानी में ही सुरक्षित है।
जरूरी सावधानी
बिना जांच और डॉक्टर की सलाह के “स्टेमिना इंजेक्शन” लेना खतरनाक हो सकता है।
कई जगह नकली या अवैध इंजेक्शन भी बेचे जाते हैं।
लंबे समय तक गलत उपयोग से हार्मोन असंतुलन, दिल की बीमारी, किडनी/लिवर डैमेज हो सकता है।