UP Police की दरिंदगी! दारोगा ने चौकी में 10वीं के स्टूडेंट को बेरहमी से पीटा, हाथ में लगी गंभीर चोट, अब हाईस्कूल के पेपर नहीं दे पाएगा छात्र.... ?

Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Feb, 2026 01:39 PM

a police officer brutally beat up a 10th grade student at the police station

आगरा जिले के किरावली क्षेत्र की मिढ़ाकुर चौकी में एक 16 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। हाईस्कूल (दसवीं) की परीक्षा दे रहे छात्र ने आरोप लगाया है कि आपसी विवाद की शिकायत पर चौकी बुलाने के बाद दारोगा ने उसकी पिटाई की, जिससे...

आगरा: जिले के किरावली क्षेत्र की मिढ़ाकुर चौकी में एक 16 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। हाईस्कूल (दसवीं) की परीक्षा दे रहे छात्र ने आरोप लगाया है कि आपसी विवाद की शिकायत पर चौकी बुलाने के बाद दारोगा ने उसकी पिटाई की, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।

पीड़ित छात्र करन (16), निवासी नानपुर, के अनुसार 18 फरवरी को उसका एक अन्य किशोर से विवाद हो गया था, जो बाद में आपसी समझौते से सुलझ गया। छात्र का कहना है कि शुक्रवार को दोनों के खिलाफ मिढ़ाकुर चौकी में शिकायत की गई, जिसके बाद शाम करीब पांच बजे चौकी पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें : UP में BJP नेता की हत्या! दूल्हे के जीजा ने भाजपा नेता के सीने में उतारी गोली, शादी की खुशियां मातम में बदली... बेटा बोला साजिशन मारा

चौकी में पिटाई का आरोप
करन का आरोप है कि चौकी पहुंचने पर दारोगा ने उसके साथ मारपीट की। पिटाई में उसके हाथ में चोट आई। छात्र ने दावा किया कि बाद में “गलती छिपाने” के लिए समझौता करा दिया गया।

बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता
छात्र ने बताया कि वह हाईस्कूल का परीक्षार्थी है और सोमवार को बोर्ड का पेपर है। हाथ में चोट लगने के कारण परीक्षा देने को लेकर उसे चिंता सता रही है। उसने मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : कार बनी कातिल! बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचला, दोंनों की मौके पर मौत, हंसते-खेलते परिवार में पसरा मातम....

परिजनों का आरोप 
करन के स्वजन ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि दारोगा ने छात्र को पट्टे से “अपराधी की तरह” पीटा। परिजनों का कहना है कि यदि चोट के कारण छात्र परीक्षा नहीं दे पाता है, तो उसका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!