Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Feb, 2026 07:15 AM

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पॉश इलाके वैशाली में पुलिस ने एक बड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-3F स्थित मशहूर Mahagun Mall के अंदर बने Hotel Sarovar Portico में यह काला कारोबार लग्जरी रूम्स और सूट्स की आड़...
Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पॉश इलाके वैशाली में पुलिस ने एक बड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-3F स्थित मशहूर Mahagun Mall के अंदर बने Hotel Sarovar Portico में यह काला कारोबार लग्जरी रूम्स और सूट्स की आड़ में चल रहा था।
छापेमारी की पूरी कहानी
मिली जानकारी के मुताबिक, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) इंदिरापुरम, अभिषेक श्रीवास्तव को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली थी कि इस 4-स्टार होटल में लंबे समय से जिस्मफरोशी का नेटवर्क सक्रिय है। सूचना मिलते ही थाना कौशाम्बी पुलिस ने रणनीति बनाई और होटल में अचानक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। होटल के महंगे कमरों के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। वहां से पुलिस ने 11 महिलाओं को रेस्क्यू (बचाया) किया है।
व्हाट्सएप पर लगता था 'बाजार'
जांच में खुलासा हुआ कि यह रैकेट पूरी तरह डिजिटल तरीके से संचालित हो रहा था। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को सैकड़ों लड़कियों की फोटो भेजते थे। पुलिस को पता चला है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए विदेशी युवतियों की तस्वीरें भी भेजी जाती थीं। ग्राहक द्वारा फोटो पसंद करने के बाद उसे होटल के कमरे का नंबर दे दिया जाता था, जहां सारा खेल होता था।
गिरफ्तारियां और बरामदगी
पुलिस ने मौके से तीन मुख्य आरोपियों को दबोचा है:
- राहुल शर्मा (निवासी वैशाली) – इसे गिरोह का मास्टरमाइंड और होटल मैनेजर बताया जा रहा है।
- अंकित चौहान (निवासी अलीगढ़)
- सुनील (निवासी अलीगढ़)
होटल के कमरों से पुलिस को गांजा और कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि ये लोग मासूम महिलाओं को नौकरी और पैसों का लालच देकर इस दलदल में धकेलते थे।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल गिरोह के चार अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब इस होटल के मालिकों और अन्य कड़ियों की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि इतने बड़े होटल में यह सब किसकी शह पर हो रहा था।